फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे मिला था सुरेंद्र पाल को 'महाभारत' में द्रोणाचार्य का रोल, शुरुआत में इस वजह से कर दिया था मना

Sat, 25 Apr 2020 08:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 25 Apr 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
Surendra Pal talk about his dronacharya role in Doordarshan Mahabharat
Surendra Pal - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन चैनल पर इन दिनों 90 के दशके के कई सीरियल्स को फिर से प्रसारित किया गया है। इनमें से एक महाभारत भी हैं। महाभारत को करीब 32 साल बाद फिर से टीवी पर प्रसारित होने पर कई दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। यही वजह है जो यह सीरियल टीआरपी के कई रिकॉर्ड भी तोड़ी रहा है। महाभारत में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था। सभी कलाकारों के किरदारों ने कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी। 


 

Surendra Pal talk about his dronacharya role in Doordarshan Mahabharat
surendra pal - फोटो : social media

उनमें से एक अभिनेता सुरेंद्र पाल भी थे। सुरेंद्र पाल ने महाभारत में गुरू द्रोणाचार्य का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इतना नहीं महाभारत सीरियल खत्म होने के बाद भी कुछ समय तक सुरेंद्र पाल की पहचान द्रोणाचार्य के नाम से होने लगी थी। वहीं महाभारत के दोबारा प्रसारण होने पर सुरेंद्र पाल ने अमर उजाला. कॉम से बात की। इस दौरान उन्होंने महाभारत सीरियल से जुड़ी कुछ खास यादें साझा कीं। 

Surendra Pal talk about his dronacharya role in Doordarshan Mahabharat
surendra pal - फोटो : social media

सुरेंद्र पाल ने ये भी बताया कि, 'महाभारत सीरियल में उन्हें द्रोणाचार्य का किरदार कैसे मिला। उन्होंने कहा, इस किरदार के लिए सबसे पहले उऩके पास कास्टिंग डायरेक्टर का फोन आया। जिसके बाद मैं उनके ऑफिस पहुंचा। यहां उन्होंने मुझे द्रोणाचार्य का किरदार करने के लिए कहा, लेकिन ये किरदार सुनने के बाद मैंने इसको करने से मना कर दिया और उनके ऑफिस से बाहर निकल गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Surendra Pal talk about his dronacharya role in Doordarshan Mahabharat
Surendra Pal - फोटो : social media

सुरेंद्र पाल ने आगे कहा, 'कास्टिंग डायरेक्टर के ऑफिस से मैं जैसे ही बाहर निकला तो पीछे से एक गार्ड आया और उसने मुझसे कहा कि मुझे बीआर चोपड़ा (महाभारत के निर्देशक) साहब बुला रहे हैं इसके बाद मैं फिर उनके ऑफिस मैं गया। वहीं उन्होंने मेरी तरफ देखने के बाद कहा कि ये तो पूरी तरह से द्रोणाचार्य नजर आ रहा है। इसके बाद मैंने उन्हें भी ये किरदार करने से मना कर दिया और कहा कि मुझे कुछ ऐसे किरदार दें जो मेरे व्यक्तित्व के हिसाब से और यंग हो।'

विज्ञापन
Surendra Pal talk about his dronacharya role in Doordarshan Mahabharat
Surendra Pal - फोटो : social media

सुरेंद्र पाल ने बताया कि, 'बीआर साहब ने मुझे यही किरदार करने को कहा। उस समय मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बाद मैंने भी ये सोचकर द्रोणाचार्य के किरदार के लिए हां बोल दिया ताकि महाभारत से मेरे कुछ समय का गुजरा हो सके, लेकिन द्रोणाचार्य के किरदार में मुझे बहुत प्रसिद्धी दी।' आपको बता दें कि बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत पहली बार सीरियल साल 1988 में आया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed