फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विरोध करने पर 'सावधान इंडिया' से निकाले गए सुशांत? स्टार भारत ने सच्चाई का किया खुलासा

Wed, 18 Dec 2019 03:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 18 Dec 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh was out of Savdhaan India for being in a protest against Citizenship Amendment Act
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala

बॉलीवुड के साथ ही टीवी में भी अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता सुशांत सिंह फिलहाल सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुशांत ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें 'सावधान इंडिया' से बाहर कर दिया था। इस पोस्ट पर सुशांत के दूसरे कमेंट के बाद इस पोस्ट को नागरिकता संशोधन कानून से जोड़ा जा रहा है।

Sushant Singh was out of Savdhaan India for being in a protest against Citizenship Amendment Act
Sushant Singh - फोटो : amar ujala

सुशांत सिंह ने सावधान इंडिया को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'और सावधान इंडिया के लिए मेरा कार्य समाप्त होता है'। इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि सच बोलने की यह कीमत चुकाई है आपने ? जिस पर सुशांत का जवाब आया कि, 'मेरे दोस्त यह बहुत छोटी सी कीमत है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जवाब कैसे देंगें?।

Sushant Singh was out of Savdhaan India for being in a protest against Citizenship Amendment Act
सुशांत सिंह

सुशांत के इस ट्वीट पर  बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने सुशांत सिंह के कदम की तारीफ की। संध्या ने ट्विटर पर लिखा, 'यह व्यक्ति हमेशा सत्य के लिए खड़ा होता है, आपको सलाम है मेरे दोस्त।' सुशांत के साथ ही संध्या का कमेंट भी जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh was out of Savdhaan India for being in a protest against Citizenship Amendment Act
सुशांत सिंह

इस मामले पर ही सुशांत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं अपनी प्रतिभा बेचता हूं...ज़मीर नहीं।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'यह संयोग हो सकता है...मुझे उसी दिन हटाया गया जिस दिन मैं प्रदर्शन में शामिल हुआ।' वहीं सुशांत ने आगे कहा, 'मुझे हटाने के लिए 'बजट की कमी' वजह बताई गई है।'

विज्ञापन
Sushant Singh was out of Savdhaan India for being in a protest against Citizenship Amendment Act
star bharat - फोटो : social media

वहीं इस पूरे मामले पर स्टार भारत की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी हो गया है। बयान में कहा गया, 'स्टार भारत सावधान इंडिया के नए बदलाव को लेकर आई प्रतिक्रियाओं से निराश हुआ है। सावधान इंडिया लगातार पिछले सात साल से अपने फॉर्मेट्स के साथ ही साथ अपने प्रेजेंटर (एंकर) बदलता रहा है। हालिया प्रेजेंटर को अक्टूबर 2019 में वापस लाया गया था, ये कॉन्ट्रेक्ट 15 जनवरी 2020 में खत्म हो जाएगा। सावधान इंडिया के अगले फॉर्मेट में हमें प्रेजेंटर की जरूरत नहीं है, जिसके चलते कॉन्ट्रेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया। चैनल के इस फैसले के पीछे किसी भी तरह का राजनीतिक दखल नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed