फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता: जेठा लाल की फैमिली से एक सदस्य हो जाएगा कम, 'टप्पू' ने किया शो छोड़ने का फैसला

Sat, 11 Dec 2021 06:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah actor raj anadkat tapu quit show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Social Media

सब टीवी का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' घर घर में लोकप्रिय है। ये शो कई सालों से लगातार टेलीकास्ट हो रहा लेकिन दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। अब भी ये शो टीआरपी में अपनी जगह बना लेता है। हालांकि इस शो में कई बदलाव आए हैं। इस शो से कई एक्टर और एक्ट्रेस रिप्लेस किए गए तो नए चेहरों ने फिर से अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बना ली। ली। तारक मेहता एक फैमिली कॉमेडी शो है, जिसमें बड़ो से लेकर बच्चे तक मुख्य भूमिका निभाते नजर आते हैं। शो में जेठालाल के बेटे टप्पू को हर कोई जानता है। खबर है कि अब वो इस शो से अलविदा कहने वाले हैं।

taarak mehta ka ooltah chashmah actor raj anadkat tapu quit show
राज अनादकद - फोटो : इंस्टाग्राम

तारक मेहता में जेठा लाल के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर अनादकट ने अब इस शो से अलविदा कहने का मन बना लिया है। खबर है कि तारक मेहता में जेठा लाल की फैमिली से अब राज अनादकट बाहर होने वाले हैं। बची हुई शूटिंग भी वो जल्द ही पूरी कर लेंगे। जाहिर सी बात है कि ये खबर फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली है।

taarak mehta ka ooltah chashmah actor raj anadkat tapu quit show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : instagram: amitbhattmkoc
करीबी सूत्रों के मुताबिक टप्पू यानी राज अनादकट कुछ समय सो शो छोड़ने का मन बना रहे थे और इसको लेकर उन्होंने शो के प्रोडक्श हाउस से बात की। फिलहाल ये बात-चीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और आखिर में प्रोडक्शन हाउस ने इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah actor raj anadkat tapu quit show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
इससे पहले ये स्टार्स भी कह चुके हैं शो को अलविदा
इससे पहले 2017 में भी शो में टप्पू का रिप्लेस किया गया था, उनकी जगह राज अनादकट ने ली थी। इसके अलावा नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह जैसे एक्टर-एक्ट्रेस ने भी शो को अलविदा कह दिया था और उनकी जगह नए चेहरे नजर आए। फिलहाल तारक मेहता में टप्पू का किरदार अब दूसरी बार रिप्लेस होने जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed