{"_id":"6023aa7f8ebc3e4c660aa7fc","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-babitaji-angry-on-jethalal-in-upcoming-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइंस डे से पहले ही जेठालाल से गुस्सा हुईं बबीता जी, फेंक दिया टप्पू के पापा का दिया गुलदस्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वैलेंटाइंस डे से पहले ही जेठालाल से गुस्सा हुईं बबीता जी, फेंक दिया टप्पू के पापा का दिया गुलदस्ता
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। यह शो पिछले कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शकों को गुदगुदाने वाले शो के कलाकार भी काफी मशहूर हैं। आए दिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। शो में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री दर्शकों का मन मोह लेती है। लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ कि बबीता जी को जेठालाल पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंंने खूब खरी-खोटी सुनाई।
2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि बबीता जी और जेठालाल के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया है। बबीता जी गुस्से में जेठालाल को बहुत खरी खोटी सुनाती हैं और गुलदस्ता भी जेठा के मुंह पर फेंक कर मारती हैं।
3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसपर जेठालाल बबीता जी से माफी भी मांगते हैं लेकिन बबीता जी का गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जेठालाल और बबीता जी के बीच की लड़ाई का कारण भी दोनों के रिश्ते की तरह ही अनूठा है जिसे देखने के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लड़ाई का कारण भी हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो में बबीता जी और अय्यर को इमरजेंसी में कुछ दवाइयों की जरूरत होती है जिसके लिए वो जेठालाल से मदद मांगती हैं। लेकिन जेठालाल समय से दवाइयां पहुंचाने में नाकामयाब साबित होते हैं। यही देरी बबीता जी के गुस्से का कारण बन जाती है। उन्हें इतना गुस्सा आ जाता है कि वो जेठालाल को घर से बाहर जाने के लिए कहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बबीता जी आगे कहती हैं कि उन्हें यह दवाइयां समय पर मिलनी बहुत जरूरी थीं। बबीता जी का इतना गुस्सा शो में पहले कभी नहीं देखा गया है। जेठालाल बबीता जी को मनाने के लिए गुलदस्ता भी लेकर जाते हैं लेकिन वो गुलदस्ता भी बाहर फेंक देती हैं। अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि जेठालाल किस तरह बबीता जी के गुस्से को ठंडा करते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।