{"_id":"5ccfbd0cbdec220764027bb8","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-dayaben-disha-vakani-called-to-producer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता' के फैंस के लिए खुशखबरी, डेढ़ साल बाद दयाबेन ने वापसी को लेकर उठाया ये कदम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता' के फैंस के लिए खुशखबरी, डेढ़ साल बाद दयाबेन ने वापसी को लेकर उठाया ये कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 06 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
disha vakani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सब टीवी पर आने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दर्शक लंबे समय से दयाबेन यानी दिशा वकानी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मैटरनिटी लिव के बाद दिशा शो पर नहीं लौटी हैं। करीब एक साल से ज्यादा समय से वो शो में नहीं दिखी। खबरें आई थीं कि प्रोड्यूसर ने दिशा को अल्टीमेटम दिया है।
2 of 5
Disha Vakani
- फोटो : social media
पिछले दिनों सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ऐसा संकेत दिया था कि दिशा वकानी की वापसी हो सकती है। अब ऐसा लग रहा है दिशा वकानी भी शो में आना चाहती हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, दिशा वकानी ने प्रोडक्शन हाउस नीला टेलीफिल्म्स के किसी शख्स से संपर्क किया है। माना जा रहा है दिशा ने प्रोड्यूसर्स से बातचीत का रास्ता बना दिया है।
3 of 5
Disha Vakani
- फोटो : social media
दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नजर नहीं आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा वकानी के पति मयूर ने मेकर्स से बकाया राशि चुकाने को कहा था, हालांकि निर्माताओं ने इसका जवाब देते हुए देय भुगतान के बारे में ऐसे सभी दावों का खंडन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Disha Vakani
- फोटो : social media
कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा के पति ने निर्माताओं से मांग की है कि एक्ट्रेस केवल दिन में 4 घंटे और महीने में केवल 15 दिन काम करेंगी। इस तरह की मांग को निर्माताओं ने अस्वीकार कर दिया है, इसके चलते दिशा वकानी के साथ मनमुटाव बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
5 of 5
Disha Vakani
- फोटो : social media
बाद में असित ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि 'इस सवाल के लिए तो मैं ऑनलाइन वोटिंग करवाने वाला हूं। कुछ भी हो सकता है। हो सकता है कि दिशा वकानी वापस आ जाएं। बहुत अच्छे-अच्छे कलाकार हमसे संपर्क कर रहे हैं और हम भी सबसे संपर्क कर रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।