सब्सक्राइब करें

संघर्ष: कभी बैकस्टेज आर्टिस्ट के रूप में काम करते थे दिलीप जोशी, आज जेठालाल बनकर लोगों के चेहरे पर लाते हैं हंसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 11 Dec 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jethalal aka dilip joshi live a luxury life today know the unknown facts about him
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter

छोटे पर्दे के बड़े कलाकार दिलीप जोशी यानी की आप सबके चहेते जेठालाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिलीप जोशी पिछले 13 साल से सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल बनकर अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। दिलीप जोशी ने बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है, लेकिन तारक मेहता ने उन्हें एक अलग पहच्चान दी है। इस शो में अपने दमदार अभिनय से दिलीप जोशी घर-घर में लोकप्रिय हो चुके हैं। ये शो कई सालों से टॉप की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।



संघर्ष भरा रहा दिलीप जोशी का जीवन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का वैसे तो हर किरदार लोकप्रिय है, लेकिन जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के प्रशंसकों की एक अलग ही लिस्ट है। दिलीप जोशी का जन्म 1968 में गुजरात के पोरबंदर के पास एक गांव में हुआ था। आज दिलीप जोशी जिस पोजीशन पर है, वहां तक पहुंचना उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। दिलीप जोशी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। अपने शुरुआती दौर में भी उन्हें छोटे रोल ही करने का मौका मिला।

Trending Videos
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jethalal aka dilip joshi live a luxury life today know the unknown facts about him
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter

बैकस्टेज आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था काम

हालांकि जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने के बावजूद भी उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली और वो थिएटर से जुड़े रहे। दिलीप जोशी ने अपने संघर्ष के बारे में बातचीत करते हुए अपने संघर्ष के बारे में बताया था। दिलीप जोशी ने बताया था कि उन्होंने एक बैकस्टेज आर्टिस्ट के रूप में काम शुरू किया था। अपनी भूमिका के लिए उन्हें 50 रूपये मिलते थे। उस वक्त उन्हें किसी ने काम नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jethalal aka dilip joshi live a luxury life today know the unknown facts about him
दिलीप जोशी

इस फिल्म से रखा था इंडस्ट्री में कदम

दिलीप जोशी ने थिएटर और सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया। सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म तो सुपरहिट हुई, लेकिन दिलीप जोशी का किरदार फिल्म में कहीं गुम हो गया। इस फिल्म के बाद भी दिलीप जोशी ने लगातार अपना संघर्ष जारी रखा, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसका उन्हें इंतजार था।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jethalal aka dilip joshi live a luxury life today know the unknown facts about him
दिलीप जोशी

आज लग्जरी लाइफ जीते हैं जेठालाल

कभी बैकस्टेज आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले दिलीप जोशी आज के समय में काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। आज के समय में उन्हें अपने जीवन में किसी चीज की कमी नहीं हैं। उनके पास कई महंगी कारें है। इसी के साथ गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले दिलीप जोशी का असल जिंदगी में खुद का मुंबई में आलीशान घर है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame jethalal aka dilip joshi live a luxury life today know the unknown facts about him
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter

जेठालाल बनकर जीता दिल

साल 2008 में आए शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने दिलीप जोशी की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। दिलीप जोशी पहले भी असित मोदी के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन बता दें कि असित मोदी ने दिलीप जोशी को पहले जेठालाल की भूमिका के लिए नहीं बल्कि चंपकलाल यानी के जेठालाल के पिता की भूमिका के लिए अप्रोच किया था। हालांकि उन्होंने बूढ़े शख्स की भूमिका निभाने के लिए साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद असित मोदी ने उन्हें जेठालाल की भूमिका दी और उन्होंने इस भूमिका से सबका दिल जीत लिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed