{"_id":"62a1a59fa07bbc56d7227de2","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-makers-reveal-why-they-never-gave-up-hope-of-disha-vakani-comeback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah: मेकर्स को थी 'दयाबेन' की वापसी की उम्मीद, लेकिन दिशा वकानी...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah: मेकर्स को थी 'दयाबेन' की वापसी की उम्मीद, लेकिन दिशा वकानी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
असित मोदी, दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस निर्माता असित कुमार मोदी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि दिशा वकानी शो में फिर से वापसी नहीं करने जा रही हैं। हालांकि तारक मेहता में दयाबेन के रूप में दिशा वकानी की वापसी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन निर्माता ने एक इंटरव्यू के दौरान बता दिया कि वह वापस नहीं आएंगी। वह शो में दयाबेन की भूमिका के लिए नए लोगों का ऑडिशन ले रहे हैं, लेकिन दयाबेन का किरदार वापसी के लिए बिल्कुल तैयार है।
2 of 4
असित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
असित मोदी ने इंटरव्यू के दौरान बताया- 'दयाबेन का कैरेक्टर वापसी के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन यह दिशा वकानी नहीं हैं। दिशा के रिप्लेसमेंट के लिए ऑडिशन जारी हैं और जल्द ही दयाबेन के रूप में एक नई अभिनेत्री आने वाली हैं।' दिशा वकानी के रिप्लेसमेंट में उन्हें इतना समय क्यों लगा। इसके जवाब में निर्माता ने कहा कि मयूर पांड्या के साथ शादी के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए काम किया, लेकिन बेटी स्तुति के जन्म के बाद वह शो में वापस नहीं आईं।
3 of 4
असित कुमार मोदी
- फोटो : twitter@AsitKumarrModi
असित मोदी ने आगे कहा, 'हमको उम्मीद थी कि दिशा लौट आएगी। लेकिन फिर कोरोना महामारी आ गई। उस दौरान शूटिंग पर बहुत अधिक पाबंदियां थी। भले ही हम सभी सावधानी बरत रहे थे, लेकिन दिशा शूटिंग पर लौटने से डर रही थीं।' शो में वह लंबे समय से बनी हुई थीं, इसलिए उन्होंने दिशा के लौटने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि दिशा वकानी ने अभी भी आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा नहीं दिया है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी का फैंस पिछले 5 साल से इंतजार कर रहे हैं। वह शो की जान थीं और जेठालाल के साथ उनकी केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग फैंस को काफी पसंद थी। शो में नई दयाबेन दिशा वकानी की जगह ले पाएंगी या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।