{"_id":"6016c15e8ebc3e08a3081d3b","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-show-cast-real-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दयाबेन' से लेकर 'जेठालाल' की 'बबीता जी' तक, क्या आप जानते हैं 'तारक मेहता' के कलाकारों के असली नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'दयाबेन' से लेकर 'जेठालाल' की 'बबीता जी' तक, क्या आप जानते हैं 'तारक मेहता' के कलाकारों के असली नाम
वैसे तो टेलीविजन पर तरह-तरह के कॉमेडी शोज ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन इनमें से कुछ ही शोज ऐसे हैं जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला. इनमें एक है तारक मेहता का उल्टा चश्मा। टीवी पर दिखने वाले कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है। दर्शकों को गुदगुदाने वाले शो के कास्ट भी काफी मशहूर हैं। लेकिन काफी लोग इनके रियल नाम नहीं जानते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं।
2 of 9
दया जेठालाल गड़ा का असली नाम
- फोटो : Social media
शो की जान और लीड रोल निभाने वाली दया जेठालाल गड़ा का असली नाम दिशा वकानी है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जोधा अक्बर से की थी, जिसमें महारानी जोधा की दासी का किरदार निभाया था। फिलहाल दयाबेन शो में नजर नहीं आती हैं।
3 of 9
जेठालाल गड़ा का असली नाम
- फोटो : Social media
चलते हैं दूसरे किरदार की तरफ जो शो में जान डाल देते हैं यानी जेठालाल गड़ा। इनका ह्यूमर और कॉमेडी का अंदाज दर्शकों का दिल जीत लेता है। शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले कलाकार का असली नाम दिलीप जोशी है। दिलीप शो से पहले कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बबीता अय्यर का असली नाम
- फोटो : Social media
शो में बबीता अय्यर भी काफी लोकप्रिय हैं। इनका असली नाम मुनमुन दत्ता है। इस शो पहले ये कुछ टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 9
तारक मेहता का असली नाम
- फोटो : Social media
शो में तारक मेहता को तो आप जानते ही होंगे। इस किरदार को निभाने वाले शख्स का असली नाम शैलेश लोढ़ा है, जो कॉमेडियन होने के साथ ही अच्छे कवि और लेखक भी ही हैं। तारक मेहता शो से पहले भी वे कई और कॉमेडी शो कर चुके हैं। उन्हें अधिकतर कॉमेडी शोज करते हुए ही देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।