फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी बार पिता बनने पर ट्रोल हुए कपिल शर्मा, यूजर्स बोले- 'दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर...'

Mon, 01 Feb 2021 02:31 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 01 Feb 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma trolled for becoming father of second time
कपिल शर्मा - फोटो : Social media

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा अब बेटे पिता बन गए हैं। एक फरवरी की सुबह गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया।कपिल ने ट्वीट कर ये खुशी अपने फैंस संग साझा की। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका दूसरी बार पिता बनना लोगों के बीच मजाक का विषय बन जाएगा।

Kapil Sharma trolled for becoming father of second time
कपिल शर्मा - फोटो : social media

इससे पहले उनकी एक बेटी है, जिसका नाम अनायरा है। अनायरा का जन्म 2019 में हुआ था। कपिल ने 2018 में शादी की थी। वहीं तीन साल के अंदर दो बच्चों के जन्म पर कपिल को ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। एक तरफ कपिल के फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग जमकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं।

Kapil Sharma trolled for becoming father of second time
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने कपिल को ट्रोल करते हुए लिखा है, दो बच्चों के बीच तीन साल अंतर जरूरी। सरकार का ये नियम भूल गए क्या? तो वहीं कई लोग ये भी कह रहे हैं कि कपिल ने काफी जल्दी दिखाई। एक यूजर ने लिखा कि चीते की चाल बाज की नजर और कपिल की रफ्तार पर संदेह नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma trolled for becoming father of second time
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कुछ ट्रोलर्स ने काफी भद्दे कमेंट भी किए हैं। हालांकि कपिल के फैंस उन्हें सपोर्ट करते नजर आए। इन्होंने जमकर बधाईयां दीं। बता दें कि कपिल और गिन्नी ने प्रेग्नेंसी की खबर को छिपाकर रखा था। इसी वजह से कपिल अपने शो को भी कुछ समय के लिए बंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kapil Sharma trolled for becoming father of second time
पत्नी संग कपिल शर्मा - फोटो : Social media

बता दें कि कपिल की पन्नी गिन्नी ने 1 फरवरी यानी आज सुबह एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। कपिल ने ये खुशखबरी फैंस संग साझा करते हुए लिखा, ''नमस्कार, भगवान के आशीर्वाद से आज सुबह हमें बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। आपके प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए बहुत धन्यवाद।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed