{"_id":"6569d733af62e86f45034727","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-viral-video-claims-disha-vakani-returning-to-iconic-show-tmkoc-know-details-2023-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी करने वाली हैं दिशा वकानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी करने वाली हैं दिशा वकानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
टीवी की दुनिया के दर्शकों का पसंदीदा कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई वर्षों से छोटे पर्दे पर प्रसारित हो रहा है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण इसके कलाकार भी हैं। घर-घर में पहचान बनाने के बाद भी कई कलाकारों ने अपने-अपने कारणों से शो को अलविदा कह दिया है। इनमें शैलेश लोढा से लेकर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल तक शामिल हैं। इतने कलाकारों के अलविदा कहने के बाद भी दर्शक जिसकी वापसी का इंतजार करते हैं वह सभी की पसंदीदा दया बेन यानी दिशा वकानी हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ है जिससे दिशा वकानी की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।
2 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : social media
टीवी के सबसे लोकप्रिय सिटकॉम में से 'एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। शो छोड़ने के बाद इसके मेकर्स पर लगातार कई कलाकारों ने तरह-तरह के आरोप लगाए। जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने तो शो के निर्माता असित मोदी पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए। दोनों में पिछले काफी समय से वार-पलटवार का दौर चल रहा है। लेकिन इसके अलावा जिस एक चीज के लिए यह शो सुर्खियों में रहता है, वह इसकी मुख्य अभिनेत्री दिशा वकानी की वापसी है। दयाबेन का किरदार निभाकर लोगों के दिल में अमिट छाप छोड़ने वाली दिशा वकानी कई वर्षों से शो से गायब हैं, लेकिन फिर भी दर्शकों की निगाहें उनकी वापसी पर टिकी हैं।
3 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते काफी समय में दिशा वकानी वापसी के बजाय शो के फैंस ने शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और मोनिका भदोरिया जैसे सितारों को अचानक शो छोड़ते हुए देखा। अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और दयाबेन के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं। दरअसल, शो के एक फैन पेज द्वारा एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसे देखने के बाद दावा किया जा रहा है कि कथित तौर पर दिशा वकानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी कर रही हैं।
Tiger 3: 'टाइगर 3' की OTT घोषणा से पहले जानें कहां देख सकते हैं स्पाई यूनिवर्स की फिल्में, आ जाएगा मजा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक वेरिफाइड फैन पेज ने शो का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जेठालाल अपने बेटे टप्पू को बताते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनकी मां दयाबेन, अपने भाई सुंदर के साथ, दिवाली मनाने के लिए अहमदाबाद से वापस आएंगी। जहां वे दयाबेन की घर वापसी का जश्न मनाते हुए नाचने लगते हैं, वहीं दूसरी ओर तारक को संदेह होता है कि क्या दया भाभी सचमुच वापस आएंगी? इसके अलावा और भी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दयाबेन की वापसी हो सकती है। अब देखना यह होगा कि हर बार की तरह यह सिर्फ अफवाह ही है या फिर दिशा वकानी सच में वापस आने वाली हैं।
Ileana D’Cruz: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहेंगी इलियाना, पति और बेटे के साथ यूएस में बसाएंगी घर!
विज्ञापन
5 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, 'तारक को है सुंदर की बातों पर है शक।' वीडियो सामने आने के तुरंत बाद फैंस ने निर्माताओं की आलोचना करनी शुरू कर दी है क्योंकि उन्हें शक हो रहा है कि उन्हें एक बार फिर बेवकूफ बनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो धमकी भी दी है कि अगर दिशा वकानी शो में वापस नहीं आई तो वे शो देखना छोड़ देंगे। अब देखना यह होगा कि क्या होता है।
Ananya Panday: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनन्या, एक्ट्रेस ने जताया आभार
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।