फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता: एक एपिसोड के लिए मोटी फीस लेती थी दयाबेन, बी-ग्रेड फिल्म में भी दिशा वकानी को करना पड़ा था काम

Tue, 17 Aug 2021 02:54 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 17 Aug 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Tarak Mehta actress Disha Vakani Charged so much money for one episode she had did some B grade movies in early stage of her carrier
दिशा वकानी - फोटो : Social media

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हम सभी लोगों का पसंदीदा शो है। इस कार्यक्रम ने पूरे भारत भर में खूब लोकप्रियता हासिल की। देश भर में इस कार्यक्रम के कई किरदारों को खूब पसंद किया जाता है। इसी सिलसिले में आज हम दयाबेन यानी दिशा वकानी की बात करेंगे। तारक मेहता शो के माध्यम से दिशा वकानी ने खूब लोकप्रियता हासिल की। उनके द्वारा निभाए गए इस किरदार को आज हर घर में पसंद किया जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से वे शो में मौजूद नहीं हैं। इसके बाद भी उनके लाखों चाहने वाले दिशा के पुराने एपिसोड्स को आज भी देखते हैं। फैंस को इस बात का इंतजार है कि वह जल्द ही शो के भीतर वापसी करेंगी। दिशा ने तारक मेहता के अलावा कई गुजराती नाटकों में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है। आपको इस बात को जानकर आश्चर्य होगा कि दिशा ने अपने शुरुआती दौर में कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। 

Tarak Mehta actress Disha Vakani Charged so much money for one episode she had did some B grade movies in early stage of her carrier
दिशा वकानी - फोटो : social media

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा प्रत्येक एपिसोड्स के लिए करीब 1.50 लाख रुपए चार्ज करती थीं। इसके अलावा उन्होंने विज्ञापनों के माध्यम से भी खूब कमाई की। दिशा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से करीब 20 लाख रुपए की कमाई प्रत्येक महीने करती थीं।

Tarak Mehta actress Disha Vakani Charged so much money for one episode she had did some B grade movies in early stage of her carrier
दिशा वकानी - फोटो : Social media

तारक मेहत के शो में रोल पाने से पहले इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया था। अपने शुरुआती दिनों में उनको बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था। दिशा ने 1997 में आई फिल्म 'कमसिन: द अनटच्ड' में बोल्ड सीन भी दिए। उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर कई शो में काम करके खूब कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tarak Mehta actress Disha Vakani Charged so much money for one episode she had did some B grade movies in early stage of her carrier
दिशा वकानी - फोटो : Social media

दिशा वकानी के किरदार को देश भर में आज करोड़ों लोग पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि साल 2017 में दिशा ने तारक मेहता शो को अलविदा कह दिया था। उस दौरान वे मां बनने वाली थीं। तब से अब तक दिशा शो में दिखी नहीं हैं। 

विज्ञापन
Tarak Mehta actress Disha Vakani Charged so much money for one episode she had did some B grade movies in early stage of her carrier
दिशा वकानी - फोटो : Social media

शो के मेकर्स और दिशा के बीच फीस को लेकर पिछले कुछ वक्त से चर्चा हो रही है। गौरतलब बात है कि शो को बनाने वालों ने इस बीच दयाबेन के लिए किसी दूसरे किरदार को नहीं चुना है। उनकी पूरी कोशिश यही है कि तारक मेहता शो में लोगों को असली दया बेन ही देखने को मिलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed