सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेत्री मुनमनु दत्ता का शो में एक बिंदास किरदार है। वह असल जिंदगी में भी उतनी ही बोल्ड और ग्लैमरस हैं। मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ताजा तस्वीरों में वह एक बार फिर से कहर ढाती नजर आ रही हैं।
‘तारक मेहता’ फेम मुनमुन दत्ता ने साझा कीं ग्लैमरस तस्वीरें, तारीफें करते नहीं थक रहे प्रशंसक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनमुन दत्ता ने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने मेस्सी हेयर्स बनाए हैं और लॉन्ग इयररिंग्स कैरी किए। उनका यह पार्टी लुक बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। प्रशंसक उनकी इन तस्वीरों पर तारीफें करते नहीं थक रहे।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता के किरदार का नाम बबीता है। उनका किरदार इस कदर मशहूर है कि वह असल जिंदगी में भी बबीता जी के नाम से जानी जाती हैं। टीवी की अभिनेत्रियों से तुलना करें तो वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालीं सेलिब्रिटी में से एक हैं।
View this post on Instagram
डॉक्टर बनना चाहती थीं मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। पहले वह डॉक्टर बनना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे एक्टर नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। मुनमुन ने कहा कि 'मैं तो अब भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। मौका मिलता है तो मैं बहुत पढ़ती हूं। मेरे फोन में मेडिकल से संबंधित एप हैं।'
फिल्मों में भी कर चुकीं काम
फैशन के क्षेत्र में रुचि को देखते हुए मुनमुन दत्ता मुंबई पहुंचीं। साल 2004 में उन्होंने जीटीवी पर आने वाले सीरियल हम सब बाराती से डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ मुंबई एक्सप्रेस (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में हॉलीडे में नजर आई थीं।
सैफ अली खान से झगड़े पर करीना कपूर का खुलासा, बताया कौन हमेशा कहता है सॉरी