फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naagin 6: लौट रही हैं ‘नागिन’ की पुरानी कहानियों की करवटें, ‘नागिन 6’ में सुधा चंद्रन और उर्वशी ढोलकिया का भी होगा कमाल

Tue, 01 Feb 2022 02:47 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Feb 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Tejasswi Prakash is the new Naagin Sudha Chandran Urvashi Dholakia also part of Naagin 6
Naagin 6 - फोटो : Instagram

कलर्स और एकता कपूर ने भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित फैंटेसी-फिक्शन फ्रैंचाइज ‘नागिन’ का छठा इंस्टॉलमेंट लाने के लिये एक बार फिर गठबंधन किया है। इस सीजन में नागरानी ‘सर्वश्रेष्ठ नागिन’ इस शो के इतिहास में अपने सबसे ताकतवर दुश्मन से लड़ने के लिये सारी हदें पार कर देगी। ‘सर्वश्रेष्ठ नागिन’ दुनिया पर मंडरा रहे एक खतरे से लड़ेगी, जो मानवता के लिये संकट बन सकता है।

Tejasswi Prakash is the new Naagin Sudha Chandran Urvashi Dholakia also part of Naagin 6
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बेहतरीन कलाकारों में टेलीविजन के जाने-माने चेहरे शामिल हैं, जैसे काफी अनुभवी एक्टर्स सुधा चंद्रन और उर्वशी ढोलकिया, जो एकता कपूर के साथ मिलकर इस शो की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। सुधा सीजन 3 के बाद सीमा (नायक की मां) के रोल से ‘नागिन’ फ्रैंचाइज में वापसी कर रही हैं, जबकि उर्वशी चार साल के अंतराल के बाद टेलीविजन पर लौट रही हैं और उन्हें नायिका की मां उर्वशी का रोल मिला है। बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ‘नागिन 6’ का प्रसारण जल्दी ही कलर्स पर होगा।

Tejasswi Prakash is the new Naagin Sudha Chandran Urvashi Dholakia also part of Naagin 6
sudha chandran - फोटो : Colors

सीमा का रोल निभाने के लिए उत्साहित सुधा ने कहा, “नागिन में पूरी तरह से अलग और नये कॉन्सेप्ट के साथ वापसी करना बहुत अच्छा लग रहा है, जो कि दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है। ‘नागिन 3’ के बाद एक बार फिर एकता कपूर और कलर्स के साथ काम करना मेरे लिये घर लौटने जैसा है। इस सीजन मैं सीमा का किरदार अदा करूंगी, जो एक भयंकर कुलमाता या मातृ-सत्ता जैसी है, जिससे हर कोई डरता है। उस तक पहुँचना आसान नहीं लगता है, लेकिन उसका एक सौम्य पहलू भी है। मुझे यकीन है कि पिछले सारे सीजनों की तरह यह सीजन भी पूरा प्यार और सपोर्ट पाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejasswi Prakash is the new Naagin Sudha Chandran Urvashi Dholakia also part of Naagin 6
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Instagram

उर्वशी की भूमिका मिलने पर उर्वशी ने कहा, “मैं चार साल बाद फिक्शन जोनर में वापसी करते हुए बहुत खुश हूँ, मेरे पास अपनी खुशी जाहिर करने के लिये शब्द नहीं है, जो मुझे एकता कपूर और कलर्स के ‘नागिन’ के नये सीजन में उर्वशी का रोल मिलने से मिली है। उर्वशी एक खुशमिजाज महिला है, जो अपनी बेटियों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है, लेकिन अपने पति को लेकर असुरक्षित भी महसूस करती है। मुझे यकीन है कि उसका साफ दिल वाला स्वभाव दर्शकों को पसंद आएगा और वे इस शो में उसके किरदारों का मजा भी लेंगे। इस रोल के साथ न्याय करने के लिये मैं अपना बेस्ट दूंगी और आशा करती हूँ कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed