फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों के चक्कर में टेलीविजन से भी हाथ धो बैठे ये सितारे, एक तो अमिताभ बच्चन के साथ कर चुके हैं काम

Tue, 09 Jun 2020 02:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 09 Jun 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Television Actors who Failed in Bollywood Career Rajeev Khandelwal Aman Verma Amar Upadhyaya Gurmeet Choudhary
टेलीविजन अभिनेता - फोटो : Social Media

मायानगरी मुंबई में जो भी अभिनेता बनने का ख्वाब लेकर आता है वो अक्सर फिल्मी दुनिया में ही कदम रखना चाहता है। बॉलीवुड की चाहत लिए अभिनेता टेलीविजन को बॉलीवुड में घुसने का जरिया मान लेते हैं। और फिल्मों के चक्कर में टेलीविजन से भी किनारा कर बैठते हैं। लेकिन इस चक्कर में ये ना इधर के रहते हैं और ना ही उधर के। इस पैकेज में ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताएंगे जो फिल्मों के लालच में टेलीविजन के स्टारडम से भी दूर हो गए...

Television Actors who Failed in Bollywood Career Rajeev Khandelwal Aman Verma Amar Upadhyaya Gurmeet Choudhary
राजीव खंडेलवाल

राजीव खंडेलवाल
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है अभिनेता राजीव खंडेलवाल का। राजीव खंडेलवाल ने एकता कपूर के टेलीविजन सीरियल 'कहीं तो होगा' से घर घर में सूजल के नाम से पहचान बना ली थी। लेकिन सफल टीवी एक्टर का तमगा छोड़ राजीव फिल्मों की ओर चले गए। फिल्मों से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई और उसके बाद टेलीविजन पर भी राजीव का स्टारडम करीब खत्म हो गया।

Television Actors who Failed in Bollywood Career Rajeev Khandelwal Aman Verma Amar Upadhyaya Gurmeet Choudhary
अमन वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अमन वर्मा
अमन यतन वर्मा एक समय में टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना- माना नाम रहे हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे टेलीविजन सीरियल्स ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। लेकिन अपने करियर के पीक प्वाइंट पर अमन ने फिल्मों की ओर रुख कर लिया। फिल्मों से उन्हें कोई फायदा नहीं पहुंचा वो एक साइड किरदार बनकर रह गए। अमन ने अमिताभ बच्चन के साथ बागबान फिल्म में भी काम किया था। लेकिन इससे भी उनके करियर को कोई सहारा नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actors who Failed in Bollywood Career Rajeev Khandelwal Aman Verma Amar Upadhyaya Gurmeet Choudhary
amar upadhyay - फोटो : social media

अमर उपाध्याय
अमर उपाध्याय टीवी के मिहीर के नाम से जाने जाते थे। अमर ने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से काफी लोकप्रियता पाई थी। लेकिन उन्हें भी फिल्मों का लालच ले डूबा।

विज्ञापन
Television Actors who Failed in Bollywood Career Rajeev Khandelwal Aman Verma Amar Upadhyaya Gurmeet Choudhary
Gurmeet Choudhary

गुरमीत चौधरी
गुरमीत चौधरी टेलीविजन पर साल 2008 में आई रामायण के बाद से चर्चित नाम हो गए थे। गुरमीत ने इसके बाद भी कई टेलीविजन धारावाहिक में काम किया। लेकिन बॉलीवुड के मोह ने गुरमीत को टेलीविजन से दूर कर दिया। हालांकि उनकी फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

पढ़ें: नहीं थम रहा 'XXX' पर जारी विवाद, हिंदुस्तानी भाऊ ने की एकता कपूर से 'पद्मश्री' वापस लौटाने की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed