सब्सक्राइब करें

Television Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है इन टीवी स्टार्स की कमाई, जानें इनकी नेटवर्थ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 07 Jun 2025 12:52 AM IST
सार

TV Actress Net Worth: ये टीवी अभिनेत्रियां न सिर्फ अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं, बल्कि उनकी कमाई भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती है। इनकी मेहनत और लोकप्रियता का ये नतीजा है कि आज ये करोड़ों की मालकिन हैं।

विज्ञापन
Television actress net worth rupali ganguly tejasswi prakash mouni roy priyanka chahar choudhary surbhi jyoti
अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की दुनिया में कई अभिनेत्रियां अपनी शानदार एक्टिंग और लोकप्रियता के दम पर न सिर्फ फैंस का दिल जीत रही हैं, बल्कि उनकी कमाई भी बॉलीवुड सितारों को टक्कर देती है। आइए जानते हैं कुछ मशहूर टीवी अभिनेत्रियों की नेटवर्थ के बारे में...

 
Trending Videos
Television actress net worth rupali ganguly tejasswi prakash mouni roy priyanka chahar choudhary surbhi jyoti
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली गांगुली
'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी मेहनत और शो की लोकप्रियता ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 20-25 करोड़ रुपये के आस पास है। वह प्रति एपिसोड लाखों रुपये चार्ज करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Television actress net worth rupali ganguly tejasswi prakash mouni roy priyanka chahar choudhary surbhi jyoti
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy
मौनी रॉय
मौनी रॉय ने 'नागिन' जैसे शो से टीवी पर धमाल मचाया। वहीं अब वह बॉलीवुड में भी सक्रिय हैं। 'ब्रम्हास्त्र पार्ट 1' के अलावा वह हाल ही 'द भूतनी' में भी नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शानदार स्टाइल और एक्टिंग के दम पर उनकी नेटवर्थ लगभग 40-50 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह टीवी और फिल्मों के साथ-साथ विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करती हैं।
 
Television actress net worth rupali ganguly tejasswi prakash mouni roy priyanka chahar choudhary surbhi jyoti
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
प्रियंका चाहर चौधरी
'उड़ारियां' शो से फेमस हुईं प्रियंका चाहर चौधरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी मेहनत और सोशल मीडिया प्रजेंस ने उनकी नेटवर्थ को करोड़ों तक पहुंचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 10-15 करोड़ रुपये तक है। वह प्रति एपिसोड मोटी रकम वसूलती हैं।
 
विज्ञापन
Television actress net worth rupali ganguly tejasswi prakash mouni roy priyanka chahar choudhary surbhi jyoti
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
तेजस्वी प्रकाश
'नागिन 6' और 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश की लोकप्रियता आसमान छू रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 15-20 करोड़ रुपये है। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed