टेलीविजन जगत में कई मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। जिनका टीवी इंडस्ट्री में बोलबाला है। इन अभिनेत्रियों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष भी किया है। ऐसी भी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़कर टीवी जगत में आने का रिस्क उठाया है। आज इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी में पहचान बनाने से पहले एयर होस्टेस के रूप में काम किया है। इस लिस्ट की टेलीविजन की कई मशहूर बहुएं शामिल हैं।
ये मशहूर हसीनाएं पहले थीं एयर होस्टेस, अब एक्टिंग से कमा रहीं खूब नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका कक्कड़
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टेलीविजन की 'सिमर' यानी दीपिका कक्कड़ का आता है। दीपिका टीवी का काफी जाना- माना चेहरा हैं। वो सुसराल सिमर का और कहां हम कहां तुम जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। दीपिका कक्कड़ के बहुत कम फैंस को यह बात पता होगी कि एक जमाने में दीपिका एयर होस्टेस थीं। दीपिका कक्कड़ ने करीब तीन साल तक बतौर एयर होस्टेस काम किया, लेकिन स्वास्थ्य परेशानी के चलते उन्होंने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और आज छोटे पर्दे पर राज करती हैं।
हिना खान
हिना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हिना खान की गिनती टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। यह बात उनके फैंस को नहीं पता होगी कि अभिनेत्री बनने से पहले हिना खान एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कोर्स भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कोर्स को छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया।
आकांक्षा पुरी
आकांक्षा फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा आकांक्षा पुरी टीवी सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती का किरदार निभा चुकी हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले आकांक्षा पुरी एक इंटरनेशनल केबिन क्रू का हिस्सा थीं। कुछ महीने पहले आकांक्षा पुरी बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप करने की वजह से चर्चा में थीं।
नेहा सक्सेना
सिद्धिविनायक, सजन घर जाना है और तेरे लिए जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नेहा सक्सेना भी एक समय एयर होस्टेस थीं। अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एविएशन की पढ़ाई की और डिप्लोमा हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक काम भी किया। अब नेहा सक्सेना टीवी की चर्चित अभिनेत्री हैं।