{"_id":"5e7d9e278ebc3e6fa93b1759","slug":"television-show-maharaj-ki-jai-ho-will-continue-during-lockdown-as-makers-shoot-50-episodes-in-advance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: कोरोना काल में भी लगातार चलता रहेगा यह शो, निर्माताओं ने अपनाया पुराना फॉर्मूला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
#LadengeCoronaSe: कोरोना काल में भी लगातार चलता रहेगा यह शो, निर्माताओं ने अपनाया पुराना फॉर्मूला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
महाराज की जय हो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी की वजह से भारत सरकार ने देश भर में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री के सभी प्रोजेक्टों की शूटिंग पर भी रोक लगाई गई है। इस मौके का फायदा उठाते हुए टीवी के एक नए शो 'महाराज की जय हो' ने दस्तक दी है। महाभारत काल की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया ये साइंस-फिक्शन शो उस समय की जनता से आज के मानव को हल्के फुल्के हंसी मजाक के साथ मिलवाएगा।
2 of 4
मोहन जोशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के बारे में भारतीय सिनेमा के अभिनेता मोहन जोशी ने साझा किया, 'इस समय लगभग पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण तनाव पैदा हो चुका है। ऐसे में मुझे वास्तव में बहुत खुशी है कि स्टार प्लस दर्शकों के लिए उनके तनाव को कम करने वाले शो के साथ आया है। महाराज की जय हो एक हल्की-फुल्की, साइंस-फिक्शन कॉमेडी सीरीज है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को प्राचीन हस्तिनापुर के युग की खुशी के पलों से रूबरू कराएगी। मुझे यकीन है कि देश के इस गंभीर माहौल में यह कहानी वास्तव में हमारे चेहरों पर मुस्कान लाएगी।'
3 of 4
महाराज की जय हो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'महाराज की जय हो' संजय का किरदार निभा रहे कलाकार सत्यजीत दुबे की कहानी है। वह वर्तमान से महाभारत काल के समय में वापस हस्तिनापुर जाता है, जहां अभी भी कौरवों के पिता धृतराष्ट्र का राज चलता है। वहां संजय की मुलाकात उस समय के लोगों से होती है, और यहीं से शो में कॉमेडी के कारनामे शुरू हो जाते हैं। इस धारावाहिक में सत्यजीत दुबे के अलावा राजेश कुमार, अश्विन मुशरान, आकाश दाभाडे, नितेश पांडे, मोनिका कैस्टेलिनो और रमा शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोहन जोशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना फैलने के डर के माहौल में सबसे ज्यादा फजीहत टीवी के निर्माताओं की हुई है। टीआरपी की रेस में पिछड़ने के डर से टीवी धारावाहिकों के निर्माता किसी भी शो के आठ से 10 तक ही एपिसोड की शूटिंग एडवांस में करते हैं। अब ऐसे समय में उन्हें अपने शो के रिपीट टेलीकास्ट करने पड़ रहे हैं। हालांकि टीवी के इस नए शो 'महाराज की जय हो' ने एडवांस में 50 एपिसोड शूट करके रखे हुए थे। बंदी के इस दौर में उनकी ये एपिसोड्स की बैंक भरपूर काम आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।