लॉकडाउन के बीच दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आ रहे थे जिनमे रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत का दोबारा प्रसारण की मांग की जा रही थी। ऐसे में इन मांगों पर बड़ा फैसला सामने आया है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। टीवी पर इन कार्यक्रमों को प्रसारित हुए लगभग 33 साल बीत गए हैं, ऐसे में आज आपको बताते हैं कि इतने सालों बाद रामायण के किरदार अब कैसे दिखने लगे हैं...
अमर हो गए रामानंद सागर की 'रामायण' के ये 10 किरदार, 33 साल बाद ऐसे दिखते हैं राम-सीता और लक्ष्मण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
