{"_id":"5e7c92818ebc3e774d53a6cd","slug":"coronavirus-comedian-sunil-grover-share-funny-meme-on-instagram-between-lockdown-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील ग्रोवर को पड़े पुलिस के डंडे, कर्फ्यू तोड़ घूम रहे थे बाहर, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सुनील ग्रोवर को पड़े पुलिस के डंडे, कर्फ्यू तोड़ घूम रहे थे बाहर, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:13 PM IST
कोरोना वायरस का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। अब इस लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम कर रखे हैं। 21 दिन के इस लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति को बिना किसी महत्वपूर्ण काम से घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं हैं। लेकिन कई लोग हैं जो इन सब बातों को ना मानते हुए भी घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम कर रखे हैं।
Trending Videos
2 of 5
sunil grover
- फोटो : amar ujala
प्रशासन ऐसे लोगों के किलाफ सख्ती दिखाते हुए उनके ऊपर डंडे बरसा रही है। पुलिस की इसी सख्ती का शिकार हुए हैं मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर। सुनील ग्रोवर ने प्रशासन की बात ना मानते हुए बाहर निकलने की गुस्ताखी जो की थी। उसका खामियाजा तो उन्हें चुकाना ही पड़ा। पुलिस ने सुनील पर जमकर लाठियां बरसाई। इस बारे में खुद सुनील ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : Social Media
सुनील ने एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर में सुनील पुलिस से पिटते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ये एक मीम है। जिसे सुनील ने शेयर किया है। ये सुनील ग्रोवर पर ही बना हुआ एक मीम है। इस मीम को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'हाहाहा.. भगवान के लिए अपने घरों में रहो।'
ये मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मीम के जरिए सुनील ने भी अपने जाने माने मजाकिया अंदाज में लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है। इस मीम के शेयर होते ही इस पर कमेंट्स की भी झड़ी लग गई। लोग इस मीम को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही सुनील के इस तरीके की भी जमकर तारीफ की जा रही है। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर मशहूर कॉमेडियन हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sunil grover
- फोटो : social media
सुनील अपने गुत्थी, रिंकू भाभी, डॉ. मशहीर गुलाटी जैसे किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो सुनील सालों से टेलीविजन का जाना पहचाना नाम हैं। लेकिन उन्हें असल पहचान कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से मिली थी। इस ही शो में उन्होंने गुत्थी और रिंकू भाभी का किरदार निभाया जिसके बाद उनकी पहचान इन्हीं नामों से बन गई। वहीं सुनील ने की फिल्मों में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।