सब्सक्राइब करें

कोरोना को इस तरह भगा रही हैं 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई, क्या आपने देखा ये वीडियो?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 26 Mar 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Rashami Desai shared video on Instagram says go corona go
Rashami Desai - फोटो : Instagram

फिल्म सितारे हों या फिर टेलीविजन के सितारे हर कोई इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से घर में ही वक्त बिता रहा है। इस बीच टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री और 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मि कोरोना को भगाने की कोशिश कर रही हैं। 

Trending Videos
Rashami Desai shared video on Instagram says go corona go
rashami desai - फोटो : social media

रश्मि देसाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में रश्मि मॉस्क लगाए हुए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है 'गो कोरोना गो'। इस वीडियो में रश्मि के चेहरे के भाव भी देखने लायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashami Desai shared video on Instagram says go corona go
rashami desai - फोटो : social media

रश्मि के इस वीडियो पर उनके फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि रश्मि ऐसी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने इस तरह का कोई वीडियो साझा किया हो इससे पहले भी कई सितारे इस तरह के वीडियो साझा कर चुके हैं। काम की बात करें तो इस वक्त वह एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 4' में शलाका का रोल निभा रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Her smile 😍😘 ohh my loveeeee @imrashamidesai u are so pretty babyyy . . @imrashamidesai #RashmiDesai #RashamiDesai #SupportRashamiDesai #TeamRash #TeamRD #Rashamivers #SupportRashami #RashamiDesaiInBB13 #WeSupportRashami #WeSupportRashamiDesai #StayStrongRashami #BiggBoss13 #BB13 #likelike #itsallmagical💫 #rythmicrashami💃 #immagice

A post shared by Rashmi deasi (@rashmidesai_13) on

Rashami Desai shared video on Instagram says go corona go
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' के बाद रश्मि देसाई का ये पहला प्रोजेक्ट है। हाल ही में रश्मि ने सिद्धार्थ के साथ काम करने को लेकर बड़ा बयान दिया। ये बात अभिनेत्री ने पिंकविला वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान कही- 'अभी जब तक कुछ फाइनल नहीं होता है, मैं कुछ भी नहीं कह सकती हूं।' रश्मि का बयान ये तो हिंट दे रहा है कि सिद्धार्थ और उन्हें शो में एक साथ कास्ट करने की बात हो रही है। हालांकि बयान में अभिनेत्री ने कुछ भी ज्यादा कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Rashami Desai shared video on Instagram says go corona go
रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media

'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं रोहित शेट्टी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में सभी पुराने सेलिब्रिटीज को फिर से बुला सकते हैं। ये दोनों इस शो में बतौर कंटेस्टेंट पहले हिस्सा ले चुके हैं ऐसे में इन दोनों का नाम इस शो के लिए भी सामने आ रहा है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

'सिद्धार्थ शुक्ला से रिश्ते पर शहनाज का बड़ा खुलासा, बोलीं- हां, मैं रिलेशनशिप में हूं लेकिन...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed