फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serials: अपनी कहानियों से इन सीरियल्स ने जीता था दर्शकों का दिल, फिर भी हो गए बंद, जानें क्यों?

Sun, 24 Apr 2022 12:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 24 Apr 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Television shows which won audience heart but ended too soon Powder POW Bandi Yuddh Ke Mahi Way
टीवी के बेहतरीन शो, जिन्होंने जीता जनता का दिल - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टेलीविजन शो लोगों के मनोरंजन का बहुत ही बढ़िया साधन है। हालांकि अब मनोरंजन की परिभाषा थोड़ी सी बदल गई है और अब ऐसे कई शो आने लगे हैं, जिनकी कहानी के पीछे कोई मतलब ही नहीं होता। कभी किसी सीरियल में सास बहू का ड्रामा  कुछ ज्यादा ही दिखाया जाता है, तो किसी में एक्टर को मच्छर, मक्खी या नागिन बना दिया जाता हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कहानी और अभिनय पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आए, लेकिन ज्यादा दिन चल नहीं और बिना कहानी को जबरदस्ती बढ़ाए बंद कर दिए गए। हालांकि दर्शक उन शो को लंबे समय तक देखना चाहते थे।

Television shows which won audience heart but ended too soon Powder POW Bandi Yuddh Ke Mahi Way
माही वे - फोटो : सोशल मीडिया

माही वे
'माही वे' एक कॉमेडी ड्रामा शो था, जिसका मुख्य आकर्षण उसकी मेन लीड थी। यह शो बॉडी पॉजिटिविटी और बॉडी शेमिंग के हानिकारक प्रभावों पर बात करता था। दर्शक इस शो को काफी पसंद करते थे। इस का प्रसारण जनवरी 2010 से हुआ और उसी साल अगस्त में शो ऑफ एयर हो गया। इसमें पुष्टि शक्ति, सिद्धांत कार्णिक, मोनिका खन्ना, किरन जोगी सहित कई कलाकार थे। यह शो सोनी लिव पर उपलब्ध है।  

Television shows which won audience heart but ended too soon Powder POW Bandi Yuddh Ke Mahi Way
रिश्ता डॉट कॉम - फोटो : सोशल मीडिया
                
        
                                
        
         
        

                
        
                
         
        रिश्ता डॉट कॉम
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        यह एक ऐसा शो था, जिसमें बिना किसी जजमेंट के मार्डन रिश्तों को दिखाया जाता था। इस शो में श्रुति सेठ, कवि शास्त्री, हसन जैदी सहित कई कलाकार शामिल थे। इस शो के मात्र 26 एपिसोड आए थे और इसे बंद कर दिया गया। आप इस शो को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Television shows which won audience heart but ended too soon Powder POW Bandi Yuddh Ke Mahi Way
इरफान पठान, टिस्का चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
                
        
                                
        
         
        

                
        
                
         
        स्टार बेस्टसेलर
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        यह शो भारतीय टेलीविजन के लिए एक अनूठी पहल था। इसके हर एपिसोड में अलग कहानी होती थी और एक ही एपिसोड में पूरी कहानी दिखाने के लिए इसे बेहतरीन तरीके से बनाया गया था। इसमें इम्तियाज अली, टिस्का चोपड़ा, इरफान खान, तिग्मांशु धूलिया और अनुराग कश्यप जैसे लेखकों और अभिनेताओं ने विभिन्न एपिसोड में काम किया था। यह शो 1999 में शुरू हुआ और एक साल बाद बंद हो गया। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Television shows which won audience heart but ended too soon Powder POW Bandi Yuddh Ke Mahi Way
पाउडर - फोटो : सोशल मीडिया
                
        
                                
        
         
        

                
        
                
         
        पाउडर
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        जनवरी 2003 से जून 2010 तक चलने वाला शो 'पाउडर' मुंबई में नशीले पदार्थों के व्यापार पर आधारित था। इसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख उस्मान अली मलिक एक टीम की नेतृत्व कर रहे हैं, जो मुंबई में ड्रग पेडलर्स और उनके लीडर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। इसमें पंकज त्रिपाठी, मनीष चौधरी, रसिका दुग्गल, राहुल बग्गा और जगत रावत नजर आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed