फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिपाशा ने पति की कराई 'शादी' तो क्योंकि की एक्ट्रेस ने तलाक के बाद लिए फेरे,TV की हफ्तेभर की 5 खबरें

Wed, 17 Jul 2019 12:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 17 Jul 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Television weekly Bipasha Basu husband Karan Singh wedding to Pooja Ghai Top 5 Tv news
Bipasha, Karan, Pooja Ghai - फोटो : Amar Ujala

'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 

Television weekly Bipasha Basu husband Karan Singh wedding to Pooja Ghai Top 5 Tv news
shiny doshi with husband - फोटो : instagram

'जमाई राजा' (Jamai Raja) में काम करने वाली एक्ट्रेस शाइनी दोशी (Shiny Doshi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शाइनी के पिता अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) में गए थे जहां से उनके लिए दुखद खबर आई है। यात्रा के दौरान शाइनी के पिता का निधन हो गया। निधन की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है। शाइनी के पिता की अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस बात का खुलासा स्पॉटब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के दौरान अचानक शाइनी के पिता की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें मिलिट्री अफसर टूरिस्ट मेडिकल सेंटर लेकर गए। जहां पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। निधन की वजह दिल का दौरा ही बताई जा रही है। 

Television weekly Bipasha Basu husband Karan Singh wedding to Pooja Ghai Top 5 Tv news
Munmun Dutta - फोटो : instagram

'तारक मेहता...' की एक एक्ट्रेस हाल ही में घूमने गईं। वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह आनन फानन में लौट आईं। इस एक्ट्रेस का नाम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) है। मुनमुन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का रोल निभाती हैं। हाल ही में वह तंजानिया में किलिमंजारो पहाड़ पर ट्रैकिंग के लिए गई थीं। मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा एक पोस्ट के जरिए किया। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर ट्रिप की तस्वीरें शेयर की और आप बीती बताई। एक्ट्रेस ने बताया कि चढ़ाई शुरू करने के दो दिन बाद ही वापस आना पड़ा जिसकी वजह क्लौस्ट्रफोबिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television weekly Bipasha Basu husband Karan Singh wedding to Pooja Ghai Top 5 Tv news
Bipasha Basu and Karan Singh Grover - फोटो : instagram

बंगाली बाला बिपाशा बसु की बोल्डनेस का जवाब नहीं है। वह फिल्मों से दूर होकर भी सुर्खियों के करीब रहती हैं। कभी अपने बोल्ड विज्ञापनों को लेकर तो कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर। लेकिन, इस बार बिपाशा जिस बात को लेकर खबरों में लौटी हैं, वह है उनकी शादी का एलबम। अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति रिवाज से शादी करने वाली बिपाशा ने अपना यह एलबम साझा किया है। बिपाशा ने ऐसा छोटे पर्दे के शो 'कसौटी जिंदगी के' में एक नकली शादी को असली टच देने के लिए। 

विज्ञापन
Television weekly Bipasha Basu husband Karan Singh wedding to Pooja Ghai Top 5 Tv news
Pooja Ghai weeding - फोटो : instagram

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) सीरियल ने हाल ही में 19 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल की पूरी टीम ने जमकर मस्ती की। इस बीच इस शो से जुड़ी एक एक्ट्रेस ने हाल ही में लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ दूसरी शादी रचा ली। शादी करने की जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को दी। तस्वीरों में क्योंकि की ये एक्ट्रेस पति के साथ नजर आ रही हैं। इस एक्ट्रेस का नाम पूजा घई (Pooja Ghai) है। पूजा घई ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सुहासी का रोल निभाया था। पूजा घई ने लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं जिसके बाद शादी का फैसला लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed