'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
सोनाक्षी के ट्रोल से 'बिग बॉस 13' के आगाज तक, इस हफ्ते टीवी जगत की ये हैं पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 13': प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने किए कई खुलासे
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का 23 सितंबर को आगाज हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान सलमान ने जोरदार एंट्री मारी। यह कॉन्फ्रेंस मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर हुई और सलमान यहां मेट्रो से ही पहुंचे। यहां उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजे। इसी धुन पर सलमान ने नाचना भी शुरू कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले सलमान खान की एक फोटोग्राफर से बहस हो गई। 'बिग बॉस 13' का प्रीमियर 29 सितंबर को होगा।
'बिग बॉस 13' के घर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन दस्तक देने को तैयार है। 29 सितंबर से यह शो शुरू होने जा रहा है। सोमवार को सलमान खान इसका एलान करने वाले हैं और इस बार 'बिग बॉस' का घर भी कला निर्देशक उमंग कुमार ने खास तरीके से सजाया है। अमर उजाला को मिला इस घर को भीतर से देखने का मौका और खास अमर उजाला पाठकों के लिए हम लेकर आए हैं ये खास तस्वीरें। 'बिग बॉस' का ये आलीशान घर साढ़े 18 हजार वर्ग फुट में फैला है और यहां आने वाले प्रतियोगियों पर नजर रखने के लिए पूरे घर में 93 कैमरे लगाए गए हैं।
केबीसी 11: सोनाक्षी हुईं ट्रोल
'कौन बनेगा करोड़पति 11' में कर्मवीर स्पेशल ऐपिसोड में रूमा देवी हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं। रूमा का साथ देने के लिए वहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचीं। इस दौरान सोनाक्षी एक बेहद सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। शो में सोनाक्षी से सवाल पूछा गया- 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' सोनाक्षी ने इस सवाल के जवाब के लिए एक्सपर्ट एडवाइज लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। यह एपिसोड प्रसारित होते ही सोनाक्षी ट्रोल हो गईं।
करण देओल पर भड़के केआरके
सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सनी देओल ने ही बेटे की डेब्यू फिल्म डायरेक्ट की है। वहीं धर्मेंद्र इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। हाल ही में करण देओल पर ये कमाल आर खान भड़क उठे। केआरके ने ट्वीट किया- 'मैंने आज करण देओल को एयरपोर्ट पर देखा और उन्होंने मुझसे हैलो तक नहीं कहा। जबकि मैं उनसे बड़ा हूं और नंबर 1 समीक्षक भी हूं। इसका मतलब है कि यह लड़का न केवल एक्टिंग में कमजोर है, बल्कि इसके अंदर एटीट्यूड प्रॉब्लम भी है। इस लिहाज से यह बॉलीवुड में कभी एक सफल व्यक्ति नहीं बन सकता।'