सब्सक्राइब करें

सारा की सर्जरी से भड़के फैंस तो बंद हो सकता है एकता का शो, ये हैं TV की हफ्तेभर की 5 बड़ी खबरें

Shipra Saxena शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Television Weekly Sara Khan lip Surgery to Naagin 3 Top 5 TV news
naagin 3 kapil sara - फोटो : twitter

'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television Weekly Sara Khan lip Surgery to Naagin 3 Top 5 TV news
sara khan - फोटो : Instagram

लिप सर्जरी करवाकर ट्रोल हुईं 'बिदाई' एक्ट्रेस सारा 
टेलीविजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। सारा ने हाल ही में अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को लेकर सारा ट्रोल हो गई थीं। दरअसल,  तस्वीरों में सारा का चेहरा ज्यादा ही बदला हुआ लग रहा है। सर्जरी के बाद सारा के चेहरे को पहचानने में उनके फैन्स को मुश्किल हो रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Something exciting for the (Sapna Babul ka) bidaai lovers as it’s my turn to return the love I got. Recreating bidaai’s Track for u all , dedicated to all the bride to be ,as this season I see a lot of marriages taking place ❤️ Super fun Track is on its way for u all with @altaafsayyedofficial 💕 #bidaai #sarakhan #sadhna #sapnababulka #starplus #recreation #nothingwentwrong #lol 🤪

A post shared by sara Khan (@ssarakhan) on

Television Weekly Sara Khan lip Surgery to Naagin 3 Top 5 TV news
naagin 3 - फोटो : Instagram

बंद हो सकता है सीरियल 'नागिन 3'
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 3' के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। खबरों की मानें तो यह शो जल्द ही ऑफएयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस शो की जगह कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर का ही सीरियल लेगा। जानकारी के मुताबिक 'नागिन 3' के आखिरी एपिसोड की शूटिंग 12 फरवरी को होगी जिसके कुछ दिन बाद ही 'नागिन 3' बंद हो जाएगा।एकता कपूर के 'नागिन 3' सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट आई है। पिछले हफ्ते यह सीरियल दूसरे नंबर पर था जबकि इस हफ्ते इस सीरियल की टीआरपी में और गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Sara Khan lip Surgery to Naagin 3 Top 5 TV news
kapil and sunil - फोटो : twitter

जल्द खत्म हो सकती है कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर की दुश्मनी
कपिल शर्मा ने टेलीवीजन पर धमाकेदार कमबैक किया है। इस बीच ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच की दुश्मनी जल्द खत्म हो सकती हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में सामने आए एक पोस्ट से हुआ। कपिल की मां का जन्मदिन था। इस मौके पर कपिल ने एक पोस्ट किया था। इस पर कई स्टार्स ने कपिल की मां को विश किया। इस बीच सुनील ग्रोवर ने भी कपिल के इस पोस्ट पर कमेंट किया। सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आंटी। इस पोस्ट से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की दुश्मनी जल्द खत्म हो सकती है।



 

विज्ञापन
Television Weekly Sara Khan lip Surgery to Naagin 3 Top 5 TV news
Nia Sharma - फोटो : Instagram

सीरियल में रिप्लेस होते ही ट्रोल हुईं निया शर्मा
निया अक्सर अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल की जाती हैं। निया इस वक्त सीरियल 'इश्क में मरजावां' में नजर आ रही हैं। इस सीरियस में निया ने लीड एक्ट्रेस अलीशा पवार की जगह ली है। निया का यह कदम यूजर्स को रास नहीं आ रहा है और वह निया को सोशल मीडिया पर खुलेआम खरी-खोटी सुना रहे हैं। यहां तक कि उन्हें बदसूरत तक कह रहे हैं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed