कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लगाए गए लॉकडाउन (LockDown) ने आम लोगों से लेकर सितारों तक के जीवन में बड़ी समस्याएं खड़ी कर दी हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से काम ठप पड़ गए हैं और कई सितारों तक को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। अब ऐसी ही स्थिति में टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर (Sonal Vengurlekar) फंस गई हैं।
Sonal Vengurlekar: लॉकडाउन में आर्थिक संकट से जूझ रही ये अभिनेत्री, मेकअप मैन ने की मदद की पेशकश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनल वेंगुर्लेकर (Sonal Vengurlekar) इन दिनों कोरोना वायरस के कारण सेल्फ आइसोलेशन में हैं। अब सोनल ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह अपने मेकअप मैन का शुक्रिया अदा कर रही हैं। याद दिला दें कि सोनल 'शास्त्री सिस्टर्स', 'ये वादा रहा' और 'साम दाम दंड भेद' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
सोनल वेंगुर्लेकर ने लिखा, 'आज मैं अपने मेकअप मैन के साथ बात कर रही थी कि मेरे पास अगले महीने तक के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। क्योंकि कुछ निर्माताओं ने मेरा पैसा नहीं दिया है, जो कि लंबे समय से अटका हुआ है। मैं अपने मेकअप मैन के बारे में चिंतित थी कि वो इस स्थिति में कैसे गुजारा कर रहा होगा। उसकी पत्नी गर्भवती है और कई खर्चे हैं। लेकिन मुझे मेकअप मैन की तरफ से जो मैसेज मिला उसे पढ़ने के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए।'
सोनल ने आगे लिखा, 'उनसे मैसेज किया था कि मैम मेरे पास 15 हजार हैं, अभी आपको चाहिए हो तो ले लो। मेरी बीवी की डिलीवरी के वक्त मुझे दे देना। मैं शॉक्ड थी कि जिनपर मेरे लाखों रुपये बकाया हैं वो मेरा कॉल पिक नहीं कर रहे हैं और मुझे ब्लॉक करके मेरे ही कमाए पैसे नहीं दे रहे हैं।'
A post shared by Sonal Vengurlekar (@sonal_1206) on
सोनल वेंगुर्लेकर ने आगे लिखा, 'मेरे मेकअप मैन पंकज गुप्ता, जो परिवार की तरह हैं, मुझे पैसे देने के लिए तैयार हैं। पैसा बड़ी बात नहीं है बल्कि ये है कि उनके पास पैसे नहीं होते हुए भी वो मेरे बारे में सोच रहे हैं। वक्त आ गया है कि तथाकथित अमीर लोग भी दिल से अमीर हो जाएं।'