{"_id":"61aec6efdc0d83055307a6de","slug":"the-kapil-sharma-show-kapil-sharma-asked-this-funny-question-to-zeenat-aman-the-actress-burst-into-laughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने जीनत अमान से पूछा ऐसा मजेदार सवाल, हंसकर -हंसकर लोटपोट हुईं अभिनेत्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने जीनत अमान से पूछा ऐसा मजेदार सवाल, हंसकर -हंसकर लोटपोट हुईं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर टेलीविजन कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ लगातार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बनाए हुए हैं। हर हफ्ते कई जानी- मानी हस्तियां शो का हिस्सा बनती हैं। इसी क्रम में इस वीकएंड शो में बतौर मेहमान नजर आएंगी बॉलीवुड की कुछ खास अदाकाराएं। हाल ही में सोनी चैनल ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर इस हफ्ते प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान, पूनम ढिल्लन और अनीता राज बतौर मेहमान नजर आईं।
इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा इन दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कपिल अभिनेत्री जीनत अमान से एक मजेदार सवाल पूछते हैं। कपिल ने जीनत से उनकी फिल्म ‘अजनबी’ के गाने ‘भीगी भीगी रातों में’ और ‘रोती कपड़ा और मकान’ के गाने ‘हाय हाय ये मजबूरी’ का उदाहरण देते हुए एक सावल पूछा है।
Trending Videos
2 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
वह कहते हैं कि कभी ये झरने के नीचे शावर ले रही हैं, तो कभी बारिश में नहा रही हैं। इसके बाद वह जीनत अमान से पूछते हैं कि आपने कभी आपने डायरेक्टर से पूछा नहीं कि आपको क्या लगता है, मैं घर से नहा कर नहीं आती। कपिल शर्मा की यह बात सुन वह जोर- जोर से हंसने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जीनत अमान
- फोटो : sonytvofficial/instagram
वहीं कपिल को जवाब देते हुए जीनत अमान कहा कि मेरे जेहन में किसी ने डाला कि जब प्रोड्यूसर आपको बारिश में नहलवाते हैं तो उनके यहां बारिश होती है पैसों की। जीनत अमान की यह बात सुन कपिल भी हंसने लगते हैं। इसके बाद वह एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन से भी मस्ती करते नजर आए।
4 of 5
Poonam Dhillon
- फोटो : amar ujala mumbai
इस दौरान कपिल पूनम ढिल्लन से कहते हैं कि फिल्म ‘सोनी महिवाल’ में सनी देओल आपकी वजह से रोमांस करते नजर आए। लेकिन उसके बाद से तो वह सीधे मार-पीट वाली फिल्मों पर उतर आए। कपिल की यह बात सुन वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए वीडियो में वीडियो में शो के एक अन्य एपिसोड की भी झलक देखने को मिली। वीडियो में शो में इस हफ्ते अनु मलिक, अमित कुमार और साधना सरगम भी बतौर मेहमान शिरकत करते नजर आए। इस दौरान कपिल ने सभी मेहमानों के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही अमित कुमार अपने पिता और दिग्गज सिंगर किशोर कुमार को समर्पित करते हुए उनके मशहूर गाने आके सीधी लगी जैसे दिल पे को री-क्रिएट करते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।