सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति ने खोला बड़ा राज, कहा-शादी के पहले जिंदगी में थी एक खास लड़की

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 07 Dec 2021 03:30 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh revealed about his past girlfriend in front of Devoleena Bhattacharjee getting emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड्स की जबसे एंट्री हुई है तबसे घर में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। राखी सावंत के साथ ही उनके पति रितेश भी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आए, हालांकि पहले दिन जहां रितेश ने सभी घरवालों को नोटिस किया तो वहीं दूसरे ही दिन बिग बॉस के घर में उनका एक अलग रूप देखने को मिला। रितेश ने घर में आते ही तेजस्वी और करण के रिश्ते को फेक बताया तो वहीं उमर रियाज से भी उनकी खूब बहसबाजी देखने को मिली।



बिग बॉस के घर में बताया अपना अतीत

हाल ही में जहां देवोलीना ने रितेश के सामने अपने अतीत के बारे में बातचीत की तो वहीं रितेश ने भी बातों ही बातों में देवोलीना के सामने अपनी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया। रितेश ने बताया कि राखी सावंत के उनकी जिंदगी में आने से पहले भी एक लड़की थी जिससे वो बेहद प्यार करते थे और जिन्होंने उनके जीवन को अच्छा बनाया।

Trending Videos
bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh revealed about his past girlfriend in front of Devoleena Bhattacharjee getting emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रितेश ने किया अपनी गर्लफ्रेंड को याद

रितेश ने देवोलीना को भावुक होते हुए देखकर उन्हें सांत्वना दी, लेकिन इसी के साथ उन्हें बताया कि वो पहले ऐसे बिलकुल भी नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘मैं आज जैसा हूं ऐसा पहले नहीं था। खुश था और घूमता-फिरता रहता था। मैंने अपनी जिंदगी को कभी सीरियसली नहीं लिया था, लेकिन उसी दौरान मेरे जीवन में एक लड़की आई जिसने मेरा जिंदगी को देखने का नजरिया बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh revealed about his past girlfriend in front of Devoleena Bhattacharjee getting emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश ने कहा आज जो हूं उसकी वजह से हूं

रितेश ने देवोलीना को ये भी बताया कि वह लड़की अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वो आज जो भी हैं अपनी जिंदगी में उसी लड़की की वजह से है। देवोलीना के साथ-साथ रितेश भी अपनी पुरानी जिंदगी को याद करते हुए काफी भावुक हो गए। इस दौरान राखी सावंत दूर से खड़ी हुई रितेश और देवोलीना की बातचीत सुन रही थीं, लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि उनके बीच क्या बातचीत हो रही है।

bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh revealed about his past girlfriend in front of Devoleena Bhattacharjee getting emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी को आया गुस्सा

जब राखी ने पूछा कि देवोलीना क्या बोल रही थीं तो रितेश देवोलीना के बारे में बताते हुए काफी भावुक हो गए। जिसे देखकर राखी उन पर भड़क गईं और उन्होंने कहा तुम इतने भावुक क्यों हो रहे हो। जिसका जवाब देते हुए रितेश ने कहा कि वो जिस तरह से रो रही थीं मुझे बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। रितेश की बातों को सुनकर राखी ने कहा तुम इन पर इतना आंखेँ मूंद कर यकीन मत करो।

विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh revealed about his past girlfriend in front of Devoleena Bhattacharjee getting emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

दोनों के बीच हुआ बड़ा झगड़ा

राखी की ये बात सुनकर रितेश को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने राखी से कहा कि मैं गेम के लिए अपनी इंसानियत नहीं छोड़ सकता। जिसका जवाब देते हुए राखी ने कहा, ‘ये लोग रानी बन जाएंगी और आप नेगेटिव हो जाओगे, फिर ये धोखा देंगे तब मुंह टेढ़ा करके मेरे पास ही आप आओगे। जिसके जवाब में रितेश ने कहा वो गेम के लिए दोगले नहीं होंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed