फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TKSS: पहले एपिसोड में 'गोल्डन गर्ल्स' के साथ मस्ती करते नजर आएंगे कपिल, तस्वीरें साझा कर लिखी दिल की बात

Mon, 29 Aug 2022 03:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 29 Aug 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Kapil Will be seen with Pv Sindhu other CommonWealth Games 2022 gold medalist girls
गोल्डन गर्ल्स के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सबसे पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो को 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कपिल एक बार फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। कपिल शर्मा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने शो के इस सीजन के नए-नए प्रोमो साझा कर रहे हैं, जिसके बाद उनके फैंस शो को लेकर और उत्साहित हो रहे हैं। ऐसे में हाल ही में कपिल शर्मा ने शो के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद खुलासा हो गया है कि आखिर इस सीजन के पहले एपिसोड में कपिल किसके साथ नजर आने वाले हैं।  

The Kapil Sharma Show Kapil Will be seen with Pv Sindhu other CommonWealth Games 2022 gold medalist girls
गोल्डन गर्ल्स के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग के नाम से पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा लगातार अपने शो से नए प्रोमो साझा कर रहे हैं, जिसके बाद फैंस उनके इस शो का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के पहले एपिसोड से अपनी और अपने मेहमानों की कुछ बैकस्टेज फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में कपिल कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि कपिल 'द कपिल शर्मा शो' के इस सीजन के पहले एपिसोड में भारत की गोल्डन गर्ल्स के साथ नजर आने वाले हैं। 

The Kapil Sharma Show Kapil Will be seen with Pv Sindhu other CommonWealth Games 2022 gold medalist girls
गोल्डन गर्ल्स के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'द कपिल शर्मा शो पर हमारी गोल्डन गर्ल्स की मेजबानी करना एक खुशी की बात थी, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पूरे देश को गौरवान्वित किया। यह शो जल्द ही 10 सितंबर को सोनी टेलीविजन नेटवर्क पर आ रहा है।' तस्वीरों में कपिल बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पीवी सिंधु , लॉन बाउल में स्वर्ण पदक जीतने वाली लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सेकिया और रूपा रानी टिर्की, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली निखत जरीन के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कपिल ने आखिरी में खुद की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह चश्मा लगाए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Kapil Will be seen with Pv Sindhu other CommonWealth Games 2022 gold medalist girls
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

पिछले दिनों कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह हॉट पिंक कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने आंखों पर गौगल्स भी लगा रखे थे। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा,  'मैंने अभी गूगल किया है। क्या आप इसे पढ़ रही हैं तमन्ना भाटिया। क्या लड़के पिंक पहन सकते हैं? हां, आपने सही पढ़ा। असली मर्द पिंक पहनते हैं। पिंक लड़कों के लिए एक मैस्कुलिन और कूल रंग है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed