लंबे समय से चले आ रहे गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की अनबन के बीच अब कॉमेडियन कीकू शारदा ने इस झगड़े पर तंज कसा है। इन दिनों कीकू द कपिल शर्मा शो के कास्ट मेंबर के तौर पर टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोनी टीवी ने हाल ही में शो के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है।
द कपिल शर्मा शो: कीकू शारदा ने गोविंदा संग अनबन पर कृष्णा अभिषेक पर कसा तंज, कहा- आजकल इन्हें देखते तक नहीं राजा बाबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म राजा बाबू का किया जिक्र
इस पर कीकू ने मजाक में कहते हैं कि, "इन्होंने तो राजा बाबू देख ली, लेकिन जो राजा बाबू हैं वह आजकल में इन्हें नहीं देखते।" कीकू की यह बात सुन जहां कृष्णा हैरान रह जाते हैं वहीं बाकी सब हंसकर तालियां बजाने लगते हैं। अपनी इस बातचीत के दौरान वह साल 1994 में आई डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म राजा बाबू का जिक्र कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता गोविंदा और खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
हाल ही में फिर गरमाया विवाद
बता दें कि बीते दिनों 'द कपिल शर्मा शो' में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता मेहमान बने थे। लेकिन उस दौरान कृष्णा उस एपिसोड की शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद यह बात इतनी बढ़ गई कि सुनीता ने कह दिया कि वह दोबारा कभी कृष्णा शक्ल नहीं देखना चाहती।
कृष्णा ने मांगी थी माफी
वहीं, सुनीता के इस स्टेटमेंट के बाद कृष्णा ने कहा था कि मैं गणेश जी से प्रार्थना करता हूं कि यह विवाद जल्द ही सुलझ जाए। उन्होंने कहा कि मैं जाहता हूं कि परिवार की ये समस्या भी गणेश जी दूर कर दें। भले ही इंटरनल इश्यू होते हैं, वो भी सॉल्व हो जाए बस यही प्रार्थना करता हूं।
एक ट्वीट से शुरू हुआ था विवाद
बता दें कि बीते कई सालों से कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच विवाद की खबरें आती रही हैं। यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब 2018 में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। इस पर सुनीता आहूजा ने कहा कि यह ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है। इसके बाद से ही गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से सभी संबंध खत्म कर लिए।