फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के शो में सिद्धू की वापसी के लिए चैनल ने की ऐसी चालाकी, देखकर दर्शक भी खा गए धोखा

Tue, 12 Mar 2019 09:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 Mar 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show navjot singh sidhu on sunday episode
the kapil sharma show - फोटो : sony tv

कपिल शर्मा का शो पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चर्चा में था। पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कपिल शर्मा के शो को बायकॉट करने का ट्रेंड भी चलाया। वहीं सिद्धू की जगह जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह को देखा गया जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि सिद्धू को शो से हटा दिया गया हालांकि ना तो चैनल और ना ही कपिल शर्मा की ओर से ऐसा आधिकारिक ऐलान किया गया। 

the kapil sharma show navjot singh sidhu on sunday episode
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Sony Tv

पुलवामा हमले के बाद लोगों के बीच भी गुस्सा था ऐसे में जब सिद्धू ने बयान दिया तो उन्हें एक तरह से शो से दूर ही रखा गया। अब ऐसा लग रहा है शो में सिद्धू की वापसी हो चुकी है। रविवार को प्रसारित एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिला कि दर्शक भी एकबारगी धोखा खा गए। दरअसल, शो में इस हफ्ते 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पहुंचीं। 

the kapil sharma show navjot singh sidhu on sunday episode
kapil sharma - फोटो : file photo

कीकू शारदा ने नवजोत सिंह सिद्धू की कमी को पूरा किया। दरअसल सिद्धू की जगह कुर्सी पर हरभजन सिंह बैठे थे। बच्चा यादव का किरदार निभा रहे कीकू शारदा हरभजन को देखकर कहते हैं कि 'सिद्धू जी आज थोड़े छोटे दिख रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil sharma show navjot singh sidhu on sunday episode
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

कीकू शारदा को रोकते हुए कपिल देव कहते हैं कि 'बच्चा यादव ये सिद्धू पाजी नहीं है ये भज्जी पाजी हैं।' जिस पर बच्चा कहते हैं कि 'ओह मुझे आप माफ करिएगा। अब यहां से शेर नहीं तेंदुए आएंगे।' बता दें कि शो में कपिल देव, श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, यशपाल शर्मा, संदीप पाटिल, मोहिंदर अमरनाथ, मदनलाल, बलविंदर संधू, सुनील वाल्सन और सुनील गावस्कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

विज्ञापन
the kapil sharma show navjot singh sidhu on sunday episode
navjot singh sidhu

सिद्धू ने अपने बयान में कहा था - 'चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed