सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो में बांसुरी की मधुर तान साधते दिखे शिखर धवन, पृथ्वी शॉ ने दिखाया रैप का जलवा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 Jan 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
The kapil sharma show: Shikhar Dhawan was seen playing the melodious tone of the flute, Prithvi Shaw showed the power of rap
शिखर धवन और पृथ्वी शॉ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का द कपिल शर्मा शो इस रविवार एक कॉमेडी की पिच में तब्दील हो जाएगा, जहां जाने-माने क्रिकेटर्स शिखर धवन और यूथआइकॉन पृथ्वी शॉ मौजूद होंगे। इस दौरान ये दोनों क्रिकेटर्स अपनी-अपनी जिंदगियों की गुगली के बारे में चर्चा करने से लेकर फील्ड से जुड़े कुछ अनजाने पलों के बारे में भी बात करेंगे।

Trending Videos
The kapil sharma show: Shikhar Dhawan was seen playing the melodious tone of the flute, Prithvi Shaw showed the power of rap
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो की शूटिंग से मिली जानकारी के मुताबिक इस एपिसोड के दौरान शिखर अपनी बांसुरी बजाने की कला से दर्शकों को हैरान कर देंगे। इतना ही नहीं, पृथ्वी भी एक रैप गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे! शिखर धवन की मधुर बांसुरी और पृथ्वी शॉ का शानदार रैप देखकर कपिल शर्मा मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने बताया, "यह बिल्कुल सही बात है कि हमारे देश में जबर्दस्त टैलेंट है। शिखर और पृथ्वी मंझे हुए क्रिकेटर्स हैं, लेकिन वो एक छिपे हुए आर्टिस्ट्स भी हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
The kapil sharma show: Shikhar Dhawan was seen playing the melodious tone of the flute, Prithvi Shaw showed the power of rap
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जहां शिखर धवन अपनी बांसुरी पर लेजेंडरी सिंगर जगजीत सिंह के गाए गीत 'होठों से छू लो तुम' की धुन छेड़ेंगे, वहीं पृथ्वी यूथ सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' पर अपने रैप का जलवा दिखाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed