{"_id":"61e5b4d0d11c5328f9136da8","slug":"bigg-boss-15-rashami-desai-mother-said-for-karan-kundrra-and-tejasswi-prakash-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: रश्मि देसाई की मां ने खींची करण कुंद्रा की टांग, शो में तेजस्वी प्रकाश के लिए कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: रश्मि देसाई की मां ने खींची करण कुंद्रा की टांग, शो में तेजस्वी प्रकाश के लिए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 में जल्द ही फिनाले होने वाला है और इसी वजह से घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को रोज नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स शो को एंटरटेनिंग बनाए रखने की हर कोशिश कर रहे हैं और इस वजह से अब खेल के आखिरी पड़ाव पर फैमिली वीक भी रखा गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स की अपने घरवालों से वीडियो कॉल के जरिए मुलाकात करवाई गई। इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स अपने परिवार को देखकर भावुक होते हुए नजर आए, तो कुछ अपने ही माता-पिता के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इसी बीच रश्मि देसाई से बात करने उनकी मां वीडियो कॉल पर आईं। इस दौरान रश्मि देसाई की मां ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की टांग खींची। उन्होंने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के लिए कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर घर में मौजूद हर कोई हंसने लगा और तेजस्वी प्रकाश का चेहरा तो शर्म से लाल हो गया था।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को घरवालों से मिलने के लिए एक प्रक्रिया दी, जिसमें सभी को खुद तय करना था कि वह कितने समय तक अपने परिवार से बात करना चाहते हैं। रश्मि देसाई ने अपनी मां से बात करने के लिए दस मिनट लिए थे। इस दौरान रश्मि देसाई का उनकी मां के साथ एक दोस्त वाला रिश्ता देखने को मिला। वह अपनी मां से सबके बारे मे जान रही थीं। दूसरी तरफ रश्मि की मां शो में मौजूद सभी को प्यार दे रही थीं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी दौरान रश्मि देसाई की मां ने करण कुंद्रा को आवाज लगाई, जो गार्डन एरिया में मौजूद नहीं थे लेकिन वह तुरंत ही भागकर गार्डन एरिया में आ जाते हैं। ये चीज देखकर रश्मि देसाई की मां कहती हैं, ‘करण भाग कहां रहा है। तेजस्वी के साथ पेच लड़ाना है।’ रश्मि देसाई की मां की ये बात सुनकर घर में मौजूद सभी सदस्य हंसने लगे थे। करण कुंद्रा भी सुनकर ‘थैंक यू आंटी’ कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा के बाद रश्मि देसाई की मां निशांत भट्ट की भी तारीफ करती हैं। वह कहती हैं, ‘निशांत तो मेरा फेवरेट हैं और उसके लिए तो अब कुछ बोलना ही नहीं है।’ रश्मि देसाई की मां की ये बात सुनकर हर कोई हल्ला मचाने लगता है। दूसरी तरफ निशांत भी डांस करने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी मां से बात करते हुए रश्मि देसाई काफी खुश नजर आती हैं। वह इस दौरान अपने भाई और परिवार के बाकी सदस्यों से भी बात करती हैं। इतना ही नहीं, रश्मि देसाई तो अपने पड़ोसी और बिल्डिंग के वॉचमैन तक का हालचाल जान लेती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।