फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Vamps: टीवी की विलेन के तौर पर मशहूर हुईं ये अभिनेत्रियां, आज फैंस के दिलों पर करती हैं राज

Mon, 17 Jan 2022 10:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
From Urvashi Dholakia to Anita Hassanandani these actresses became famous as TV vamps
उर्वशी ढोलकिया, अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीवी सीरियल फैमिली बेस्ड होते हैं और इसी वजह से उनमें एक खूबसूरत परिवार की झलक के बीच विलेन को भी दिखाया जाता है, जो सबकी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करता है। टीवी सीरियल में विलेन का सारा जिम्मा अभिनेत्रियों को दिया जाता है। प्लानिंग से लेकर चाल चलने तक, सारा काम विलेन के रूप में अभिनेत्री ही करती है और इस वजह से कई बार उन्हें दर्शकों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर बेशक विलेन की भूमिका निभाई है लेकिन उन्होंने अपने काम से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।



उर्वशी ढोलकिया
टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शक ‘कोमोलिका’ को जरूर जानते हैं। सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने ‘कोमोलिका’ का किरदार निभाया था, जो सीरियल की वैंप थी। इस सीरियल में उर्वशी के काम और अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी उर्वशी का ये किरदार फैंस के बीच ताजा है।

From Urvashi Dholakia to Anita Hassanandani these actresses became famous as TV vamps
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने भी कई टीवी सीरियल्स में निगेटिव रोल निभाया है। काम्या ने सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास’ में पॉजिटिव रोल निभाकर फैंस को हैरान कर दिया था। इस सीरियल में अपने काम से काम्या ने अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।

From Urvashi Dholakia to Anita Hassanandani these actresses became famous as TV vamps
अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं लेकिन अनीता भी अपने निगेटिव किरदार से तारीफ बटोर चुकी हैं। अनीता हसनंदानी टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में शगुन के किरदार में दिखाई दी थीं। इस सीरियल में बेशक रमन (करण पटेल) और इशिता भल्ला (दिव्यांका त्रिपाठी) की जोड़ी खूब पॉपुलर हुई थीं लेकिन फैंस अनीता हसनंदानी की बात करना भी नहीं भूलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Urvashi Dholakia to Anita Hassanandani these actresses became famous as TV vamps
जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम

जेनिफर विंगेट
एंटरटेनमेंट की दुनिया में जेनिफर विंगेट ‘टीवी गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियरल में काम किया है, जिसमें वह प्यारी सी लड़की की भूमिका में दिखाई देती थीं। सीरियल ‘बेहद’ में जेनिफर ने ग्रे शेड रोल निभाया था। वह अपनी चीज को पाने के लिए चाल चलती थीं और लोगों को मारने से भी पीछे नहीं रहती थीं। उनके इस अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
From Urvashi Dholakia to Anita Hassanandani these actresses became famous as TV vamps
लीना जुमानी

लीना जुमानी
एक्ट्रेस लीना जुमानी लंबे समय से टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ रही हैं। अगर कहा जाए कि उनके बिना ये सीरियल अधूरा है तो भी गलत नहीं होगा। लीना इस सीरियल में तनु का किरदार निभा रही हैं, जो अभी (शब्बीर अहलूवालिया) और प्रज्ञा (सृति झा) के बीच दरार डालती है। ये शो लंबे समय से फैंस के बीच छाया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed