{"_id":"61e573b5ba64330d425dc27f","slug":"will-parineeti-chopra-get-married-in-2022-karan-johar-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: जल्द शादी करने वाली हैं परिणीति चोपड़ा? करण जौहर ने किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Parineeti Chopra: जल्द शादी करने वाली हैं परिणीति चोपड़ा? करण जौहर ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:22 PM IST
सार
करण जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलासा करते नजर आ रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा की शादी इसी साल हो जाएगी। ये वीडियो रियलिटी शो 'हुनरबाज' का है।
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी रखना चाहते हैं। इसी वजह से कई बार परिणीति चोपड़ा के सामने उनकी शादी का सवाल भी आ जाता है। उनसे पूछा जा चुका है कि वह कब और किस तरह के लड़के से शादी करेंगी। वहीं, अब करण जौहर ने इस सवाल का जवाब दिया है। करण जौहर ने परिणीति की शादी पर एक बयान दिया है।
दरअसल, परिणीति चोपड़ा जल्द ही टीवी रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ को जज करती हुई नजर आएंगी। इस शो में परिणीति के साथ करण जौहर और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी दिखाई देंगे। इस शो का लेटेस्ट प्रोमो चैनल द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें करण मैच मेकिंग की बात कर रहे हैं और इसी दौरान वह बताते हैं कि परिणीति को भी इसी साल कोई स्पेशल मिल ही जाएगा।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मे देखा जा सकता है कि करण कहते हैं, ‘मैं कपल के लिए बहुत लकी हूं। मैंने काफी मैच मेकिंग किया है और सक्सेफुल भी रहा है।’ करण की इस बात पर परिणीति शॉकिंग रिएक्शन देती हैं। वह कहती हैं, ‘क्या, आज तक तुमने कभी मेरा मैच मेकिंग तो नहीं किया है।’ परिणीति की इस बात पर करण भी कहते हैं, ‘आगे आगे देखो होता है क्या। तुम्हारा भी इसी साल हो जाएगा पक्का।’ करण और परिणीति की इस बातचीत के बीच भारती सिंह कहती हैं, ‘परी चाहती हैं कि कलर्स वाले कहीं उनका रिश्ता बना दें।'
इस वीडियो में आगे ये भी देखने को मिल रहा है कि परिणीति चोपड़ा को कई लड़के इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं और इस चीज को देखकर ही करण जौहर कहते हैं, ‘एक बात मैं आज दावे के साथ कह सकता हूं कि तुम आज सिंगल घर नहीं जाओगी।’ करण की इस बात पर सब हंसने लगते हैं लेकिन परिणीति अजीब से एक्सप्रेशन देने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : amar ujala
परिणीति चोपड़ा, करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती का ये रियलिटी शो 22 जनवरी से टेलीकास्ट होने जा रहा है, जो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आएगा। इस प्रोमो के बाद अब तमाम फैंस इस रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में परिणीति के साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोनम ईरानी भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ऐनिमल' में दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।