भारत में टीवी सीरियल्स को लोग देखना काफी पसंद करते हैं और यहीं वजह भी है कि कुछ शोज वर्षों तक दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। इन शोज में काम करने वाले सितारे भी खूब नाम कमाते हैं। यहां तक की फैंस भी इन्हें इनके अलसी नाम से ज्यादा किरदार के नाम से ही जानते हैं। लेकिन कई बार वर्षों तक सीरियल में एक ही किरदार निभाकर ये सितारे भी बोर हो जाते हैं और अपने शो को अलविदा कह देते हैं। आज हम आपको ऐसी ही टीवी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 8-9 साल तक एक ही किरदार निभाया और फिर अचानक शो को अलविदा कह दिया।
Television: कई साल तक छोटे पर्दे पर निभाया एक ही किरदार, फिर अचानक इन कलाकारों ने कह दिया शो को अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीरज धूपर
धीरज धूपर पांच साल से 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा थे। इस शो में वह करण लूथरा का किरदार निभा रहे थे। करण और श्रद्धा आर्य की जोड़ी को भी फैंस बहुत करते थे। वहीं, धीरज ने हाल ही में शो को अलविदा कह दिया है। धीरज के अचानक शो को छोड़ने से फैंस भी हैरान हैं।
शब्बीर अहलूवालिया
शब्बीर अहलूवालिया 'कुमकुम भाग्य' शो का हिस्सा थे। इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी और तभी से वह शो में अहम किरदार निभा रहे थे। दर्शक उनके किरदार को काफी पसंद करते थे, लेकिन अब आठ साल बाद उन्होंने अचानक ही शो को छोड़ दिया।
गश्मीर महाजनी
स्टार प्लस के शो 'इमली' ने 2020 में शुरू होते ही टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। वहीं, गश्मीर महाजनी ने दो साल तक 'इमली' का हिस्सा बने रहने के बाद शो को छोड़ दिया।
दिशा वकानी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। इस शो की दया बेन ने जब शो को अलविदा कहा तो दर्शकों हैरान रह गए थे। दर्शकों का मानना था कि वह कुछ समय बाद वापसी कर लेंगी, लेकिन दिशा वकानी अब मां बन चुकी हैं और टीवी की दुनिया से दूर हैं।