सब टीवी के मशहूर टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार लोगों के दिलों में बसता है। शो में में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी या 'पोपटलाल' यानी श्याम पाठक किसी के भी फैंस की कमी नहीं है। जितना यह शो पॉपुलर है उतना ही इसके सभी कलाकार भी मशहूर हैं। हाल ही में इसका नमूना तब देखने को मिला जब सोशल मीडिया यूजर्स ने शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री प्रिया आहूजा से पोपटलाल को लेकर सवाल किया। ‘तारक मेहता’ की रीटा रिपोर्टर से सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी और पोपलाल की शादी को लेकर सवाल किए, जिसका उन्होंने बड़े मजेदार तरीके से जवाब दिया।
TMKOC: फाइनली कुंवारे 'पोपटलाल' को मिलेगी दुल्हनिया! जानें शादी और बच्चों के सवाल पर क्या बोलीं रीटा रिपोर्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया आहूजा उर्फ रीटा रिपोर्टर के साथ हाल ही में सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ इस तरह के सवाल किए गए, जिन्होंने अभिनेत्री के साथ-साथ सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, प्रिया अहूजा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उनसे अलग-अलग तरह के सवाल किए गए। इन सवालों में एक ऐसा सवाल भी था, जो सोशल मीडिया पर इस समय खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। खास बात तो यह है कि फैन ने जितनी मजेदारी से सवाल किया था प्रिया ने उतनी ही हाजिर जवाबी से उसका जवाब दिया।
Sidharth Malhotra: नई नवेली दुल्हन कियारा को छोड़ काम पर लौटे सिद्धार्थ, वीडियो पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
रीटा रिपोर्टर से एक फैन ने पूछा, 'अगर टीएमकेओसी में आपकी शादी पोपटलाल के साथ हो गई तो आपका क्या रिएक्शन होगा?' फैन के इस सवाल पर प्रिया ने मजेदार रिएक्शन देते हुए पोपटलाल के तकिया कलाम का इस्तेमाल किया। प्रिया ने स्टोरी पर लिखा, 'कैंसिल, कैंसिल, कैंसिल।' शो में कई बार पोपटलाल के लिए रिश्ते तो आते हैं, लेकिन बेचारे गोल्डन क्रो अवॉर्ड विनर पत्रकार की जिंदगी में अभी भी सूना पन ही है। पोपटलाल की अभी तक शादी नहीं हुई है, लेकिन उनकी शादी हमेशा फैंस के बीच हमेशा सुर्खियां बटोरती है।
Raquel Welch Death: गोल्डन ग्लोब विजेता अभिनेत्री रैक्वेल वेल्च का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मजे की बात तो यह है कि प्रिया आहूजा असल जिंदगी में शादीशुदा हैं और एक बच्चे की मां भी हैं। प्रिया ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ही पूर्व निर्देशक मालव राजदा शादी की है। अभिनेत्री की बेटी का नाम अरदास है। दोनों की लव स्टोरी शो के सेट पर ही शुरू हुई थी और फिर एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। इस सेशन में एक फैन ने प्रिया से दूसरे बच्चे के बारे में भी सवाल किया, तो अभिनेत्री ने उसे अपना कोई रिश्तेदार बताते हुए बात को टाल दिया।
Aditya Roy Kapur: महिला प्रशंसक ने की आदित्य रॉय कपूर को जबरन किस करने की कोशिश, यूजर्स बोले- शोषण है यह
मालव राजदा ने शो के निर्देशक के पद को अभी कुछ ही समय पहले छोड़ दिया था। वहीं अगर बात प्रिया के करियर की करें तो, अभिनेत्री ने साल 2008 में 'तारक मेहता' में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वह लगातार इस शो से जुड़ी हुई थीं, लेकिन साल 2019 में उन्होंने शो से ब्रेक लिया था। हालांकि, इस रीटा रिपोर्टर की जगह अभी और किसी अभिनेत्री ने नहीं ली है।
Lost Review Zee5: भद्रलोक में खोई खोजी पत्रकार की कहानी, यामी गौतम की फिल्म में पंकज कपूर रहे अव्वल नंबर