फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: शो के मेकर्स ने दिखाई नए तारक मेहता की झलक, भड़के फैंस ने कहा- बंद करो सीरियल

Tue, 13 Sep 2022 12:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 13 Sep 2022 12:21 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 14 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कलाकार दर्शकों के बीच इस तरह लोकप्रिय हो चुके हैं कि लोग इन्हें अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानने लगे हैं।

विज्ञापन
TMKOC: makers showed a glimpse of the new Taarak Mehta fans furious and to stop the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Social media

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 14 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कलाकार दर्शकों के बीच इस तरह लोकप्रिय हो चुके हैं कि लोग इन्हें अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानने लगे हैं। इस सीरियल के सभी कलाकार अपने किरदार में इस तरह डूब चुके हैं कि दर्शक इन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि इनके किरदारों के नाम से जानता है। शो के इन्हीं किरदारों में से एक तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा बीते 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, बीते दिनों पहले शो से उनके जाने के बाद से ही हर कोई निराश था। इसी बीच अब शो में नए तारक मेहता की एंट्री हो गई है।

TMKOC: makers showed a glimpse of the new Taarak Mehta fans furious and to stop the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन ही यह खबर सामने आई थी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सचिन श्रॉफ इस शो में शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस करेंगे। हालांकि, इस बारे में मेकर्स या खुद एक्टर ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब शो के मेकर्स ने दर्शकों को इसका एक बड़ा हिंट दिया है। दरअसल, हाल ही में शो का एक नया प्रोमो वीडियो आया है, जिसमें दर्शकों को नए तारक मेहता की झलक देखने को मिल रही है। हालांकि, अब फैंस को यह नए तारक मेहता बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हर कोई कमेंट पर लगातार मेकर्स पर भड़ास निकाल रहे हैं। 

TMKOC: makers showed a glimpse of the new Taarak Mehta fans furious and to stop the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शो के इस प्रोमो वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बंद करो तारक मेहता और कितने नए कलाकार आएंगे। एक अन्य ने लिखा, नए तारक मेहता आ गए, लेकिन अब मजा नहीं आएगा। एक और ने लिखा, एक काम करो सबको बदल दो। एक ने लिखा, मतलब शो को बर्बाद करने में ही तुल गए हो। अब तो पुराना एपिसोड ही देखना पड़ता है। नए एपिसोड को देखना एक साल पहले ही बंद कर दिया था। एक यूजर ने लिखा, पुराने मेहता साहब शैलेश लोढ़ा आपकी याद आती है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो धमकी देते हुए कमेंट किया कि कोई भी नया बंदा आ जाए, लेकिन जेठालाल रिप्लेस नहीं होना चाहिए। 

View this post on Instagram

A post shared by TMKOC_Neela Film Productions (@taarakmehtakaooltahchashmahnfp)

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC: makers showed a glimpse of the new Taarak Mehta fans furious and to stop the show
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शैलेश लोढ़ा शो के तहत किए अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो की वजह से एक्टर अन्य अवसरों को हासिल नहीं कर पा रहे थे। अभिनेता के शो छोड़ने के बाद सीरियल के मेकर्स और अन्य कलाकारों ने उन्हें मनाने की भी काफी कोशिशें कीं, लेकिन एक्टर ने अपना फैसला नहीं बदला। बीते कुछ समय में शो को कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं। इन कलाकारों में शो में दया बेन का मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी और फिर अंजली भाभी यानी नेहा मेहता भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed