फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चित्रहार' से लेकर 'फ्लॉप शो' तक, 80 के दशक में हिट थे दूरदर्शन के ये कार्यक्रम

Sat, 13 Jun 2020 04:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 13 Jun 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
top 10 list of best doordarshan tv serials of 80s like hum log ramayan chitrahaar
दूरदर्शन के कार्यक्रम - फोटो : Social Media

दूरदर्शन से भले ही आज की पीढ़ी का दिल से कनेक्शन न हो लेकिन एक दौर में यह हर शख्स की पहली पसंद हुआ करता था। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को प्रेरणा भी देते थे। कॉमेडी, ड्रामा, गीत-संगीत और फिल्मों का मिश्रण सब कुछ दूरदर्शन पर मिलता था। यही वजह रही कि लॉकडाउन में जैसे ही दूरदर्शन पर रामायण, श्रीकृष्ण, शक्तिमान और महाभारत जैसे पुराने कार्यक्रमों को फिर से टेलीकास्ट किया गया तो दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया। इन कार्यक्रमों के दोबारा प्रसारण ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। आज हम आपको 80 के दशक के उन कार्यक्रमों से बारे में बताएंगे जो दूरदर्शन पर हिट रहे।

top 10 list of best doordarshan tv serials of 80s like hum log ramayan chitrahaar
चित्रहार - फोटो : Social Media

चित्रहार
साल 1982 को दूरदर्शन पर शुरू हुआ चित्रहार पॉपुलर टीवी सीरीज में एक था। इस शो में हिंदी फिल्मों के पॉपुलर गाने सुनाए जाते थे। चित्रहार में नई और पुरानी फिल्मों के गाने शामिल होते थे। चित्रहार लोगों की जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया था कि बिना इसके रविवार के दिन का एहसास ही नहीं होता था।
 

top 10 list of best doordarshan tv serials of 80s like hum log ramayan chitrahaar
हम लोग

हम लोग
दूरदर्शन पर साल 1984 में प्रसारित होने वाला 'हम लोग' भारतीय टेलीविजन के पुराने टीवी धारावाहिकों में से एक है। करीब एक साल तक चले इस धारावाहिक के 156 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। इस कार्यक्रम में एक परिवार का रोज-मर्रा की चीजों के लिए संघर्ष दिखाया गया था। इसका निर्देशन पी. कुमार वासुदेव और लेखन मनोहर श्याम जोशी ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 10 list of best doordarshan tv serials of 80s like hum log ramayan chitrahaar
ये जो है जिन्दगी - फोटो : Social Media

ये जो है जिन्दगी
ये जो है जिन्दगी दूरदर्शन पर आने वाला कॉमेडी सीरियल था। 1984 में आया ये सीरियल एक आम परिवार की कहानी थी, जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी को नाटकीय, कॉमेडी ढंग से प्रस्तुत किया जाता था। सीरियल की कहानी शादीशुदा जोड़े रंजित वर्मा, उनकी पत्नी रेनू वर्मा और रेनू के भाई राजा के इर्द गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
top 10 list of best doordarshan tv serials of 80s like hum log ramayan chitrahaar
करमचंद - फोटो : Social Media

करमचंद
करमचंद 80 के दशक का एक मशहूर टीवी धारावाहिक है। 1985 में तैयार किया गया ये धारावाहिक, भारत का पहला जासूसी धारावाहिक भी कहा जा सकता है। पंकज पाराशर द्वारा निर्मित इस धारावाहिक में पंकज कपूर और सुश्मिता मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। यह एक तिलिस्मी प्रस्तुतिकरण रहा और काफी लोकप्रिय भी जिसका जिक्र दूरदर्शन के सुनहरे दिनों के रूप में किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed