फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 9: एकता कपूर की 'नागिन' ने टॉप पांच में बनाई जगह, 'अनुपमा' अब भी नंबर एक पर काबिज

Fri, 18 Mar 2022 12:25 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
trp list week 9 this week also anupama becomes number one in trp list these are top 5 shows
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 के 9वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो गई है। हमेशा की तरह इस बार भी टीआरपी की दौड़ में अनुपमा नंबर 1 पर बना हुआ है। अनुपमा बीते कई दिनों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। स्टार पर आने वाला शो गुम है किसी के प्यार में दूसरे नंबर पर है। वहीं 'ये है चाहते' तीसरे नंबर पर बरकरार है। एकता कपूर के धारावाहिक नागिन 6 को भी टॉप 5 शो लिस्ट में जगह मिल गई है। आइये जानते हैं कि इस हफ्ते कौन से 5 टीवी शो ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। 


 
trp list week 9 this week also anupama becomes number one in trp list these are top 5 shows
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
इस हफ्ते की लिस्ट में 'अनुपमा' एक नंबर पर बरकरार है। इस शो में जब से अनुपमा में अनुज के सामने अपनी फीलिंग्स को कबूल किया है, तब से फैंस काफी खुश हैं। फैंस को अनुपमा और अनुज का रिश्ता पसंद आ रहा है। इस हफ्ते अनुपमा ने 3.6 मिलियन की व्यूअरशिप हासिल की है।

trp list week 9 this week also anupama becomes number one in trp list these are top 5 shows
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में दूसरे नंबर पर है। इस शो में दिखाया जा रहा है कि साई कैसे विराट और उसके परिवार के सदस्यों से माफी मांगने के लिए संघर्ष कर रही है। दर्शक फिर से विराट और साई को एकसाथ देखने के इंतजार कर रहे  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
trp list week 9 this week also anupama becomes number one in trp list these are top 5 shows
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में तीसरे नंबर के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है और ये है चाहतें के बीच में टाई है। अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा स्टारर ये है चाहतें ने अभी भी तीसरे नंबर पर पकड़ बना रखी है। दोनों ही शो को 2.6 मिलियन की व्यूअरशिप मिली है।

विज्ञापन
trp list week 9 this week also anupama becomes number one in trp list these are top 5 shows
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली
सुंबुल तौकीर खान का शो इमली चौथे नंबर पर है। इस शो में दर्शकों को इमली की शादी के एपिसोड ने बांध कर रखा है। इस हफ्ते इमली को 2.4 मिलियन की व्यूअरशिप मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed