फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP This Week: 'अनुपमा' की गद्दी छिनना हुआ मुश्किल, टॉप 10 लिस्ट में हुई 'खतरों के खिलाड़ी 14' की वापसी

Sat, 28 Sep 2024 12:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 28 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
TRP This Week anupamaa on number 1 Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14 Back In Top 10 know other shows ranking
अनुपमा-खतरों के खिलाड़ी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर तमाम शोज लोगों का मनोरंजन करने के लिए उपलब्ध हैं। निर्माता, दर्शकों को लुभाने के लिए कहानी में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आते रहते हैं। यही वजह है कि हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में दिलचस्प बदलाव देखने को मिलते हैं। जहां कुछ शोज बीते लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, तो कुछ अचानक से इस सूची में जगह बनाकर हर किसी को हैरान कर देते हैं। इसी बीच ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने 38वें हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) की सूची जारी कर दी है, जो बेहद रोमांचक है। इसमें 'अनुपमा' हमेशा की तरह बढ़त बनाए हुए है। रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ने भी सूची में दोबारा एंट्री की, जबकि 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' अपने पिछले पायदान से नीचे खिसक गई है। आइए लेटेस्ट टीआरपी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

TRP This Week anupamaa on number 1 Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14 Back In Top 10 know other shows ranking
अनुपमा-झनक - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे का चर्चित शो 'अनुपमा' टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर काबिज है। 'अनुपमा' के रूप में रूपाली गांगुली अपनी भावनात्मक रोलरकोस्टर यात्रा से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा का शो 'झनक' दूसरे स्थान पर है। 

TRP This Week anupamaa on number 1 Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14 Back In Top 10 know other shows ranking
ये रिश्ता क्या कहलाता है-गुम है किसी के प्यार में-उड़ने की आशा - फोटो : सोशल मीडिया

समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित अभिनीत राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तीसरे स्थान पर है। हितेश भारद्वाज और अमायरा खुराना का 'गुम है किसी के प्यार में' चौथे स्थान पर है, जबकि कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का 'उड़ने की आशा' इस हफ्ते पांचवें नंबर पर है।

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में सलमान खान के साथ मेजबानी की कमान संभालेगा ये मशहूर कॉमेडियन? प्रोमो से मिले संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP This Week anupamaa on number 1 Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14 Back In Top 10 know other shows ranking
एडवोकेट अंजलि अवस्थी-तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीतमा मित्रा अभिनीत शो 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' पिछले सप्ताह चौथे नंबर पर था, जो इस हफ्ते खिसकर छठे स्थान पर आ गया है। सीरियल में अंकित रायजादा भी हैं। सातवें स्थान पर असित मोदी निर्मित 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है।

YRF: यश चोपड़ा की 92वीं जयंती पर बड़ी पहल, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने किया वाईसीएफ छात्रवृत्ति कार्यक्रम का एलान

विज्ञापन
TRP This Week anupamaa on number 1 Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14 Back In Top 10 know other shows ranking
मंगल लक्ष्मी-परिणीति-खतरों के खिलाड़ी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

आठवें स्थान पर 'मंगल लक्ष्मी' है, जबकि 'परिणीति' नौवें नंबर पर हैं। रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ने टीआरपी लिस्ट में दोबारा एंट्री ली है। इस हफ्ते यह शो 10वें स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। जानकारी हो कि यह शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 29 सितंबर को रात 9 बजे इसका ग्रैंड फिनाले होगा, और 'खतरों के खिलाड़ी 14' को उसका विजेता मिल जाएगा। 

Devara Collection Day 1: पहले दिन 'देवरा पार्ट वन' की दमदार शुरुआत, जूनियर एनटीआर ने 'आरआरआर' को भी छोड़ा पीछे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed