ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने इस साल के आठवें हफ्ते की ताजा टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है, जिसके मुताबिक इस हफ्ते के टॉप पांच शो जानने के लिए आप बेकरार होंगे। पिछले हफ्ते रिलीज हुई लिस्ट के मुताबिक एकता कपूर का सुपरनेचुरल टीवी शो नागिन 6 टॉप 5 टीवी शो में अपनी जगह नहीं बना सका था और इस हफ्ते भी यह शो अपनी जगह बनाने में फेल हो गया है। इस हफ्ते कई शोज ने इस लिस्ट में अपनी पोजिशन गवां दी है, तो कईं की व्यूअरशिप रेटिंग में उछाल आया है। तो आइए जानते हैं कि किन टीवी शो ने टीआरपी चार्ट के टॉप 5 में जगह बनाई है...
TRP:अनुपमा ने आठवें हफ्ते की टीआरपी में सभी को छोड़ा पीछे, ये हैं टॉप 5 धारावाहिकों की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा (स्टार प्लस)
रुपाली गांगुली का ये शो जबसे प्रसारित हो रहा है तभी से टीआरपी में नंबर वन बना हुआ है। इस हफ्ते भी यह शो अपनी बादशाहत कामयाब रखने में सफल रहा है। 3.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ यह शो इस लिस्ट में पहले नंबर पर है और आने वाले हफ्तों में इसकी टीआरपी बढ़ने की पूरी उम्मीद है क्योंकि अनुपमा ने अनुज से शादी का एलान कर दिया।
गुम है किसी के प्यार में (स्टार प्लस)
इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन पर स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में ' है। 'गुम है किसी के प्यार मे' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस शो में पिछले हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। 'गुम हैं किसी के प्यार में' में आए ट्विस्ट से लोगों ने इसे इस हफ्ते देखना पसंद किया और शो ने इस लिस्ट में वापसी कर ली है। यह शो 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पिछले हफ्ते हुए अपने धमाकेदार खुलासे की वजह से 'इमली' है। शो में इमली ने आदित्य के सामने मालिनी का पर्दाफाश किया, जिसकी वजह से शो की व्यूअरशिप बढ़ी है। इस शो को इस हफ्ते 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिला।
ये है चाहतें (स्टार प्लस)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि तरह ही इस शो को भी 2.5 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिला है लेकिन यह शो टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा। 'ये है चाहतें' में रुद्र , प्रीशा और बंटी के ड्रामें में दर्शक चाहते हैं कि रुद्र को रूही की सच्चाई पता चले।