फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Case: तुनिशा केस में बढ़ीं शीजान खान की मुश्किलें, पुलिस ने दाखिल की 524 पन्नों की चार्जशीट

Fri, 17 Feb 2023 12:06 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case police file 524 pages chargesheet against sheezan khan bail hearing on 17 February
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब शीजान खान की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। दरअसल, तुनिशा आत्महत्या मामले में पुलिस ने कोर्ट में शीजान खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

Tunisha Sharma Suicide Case police file 524 pages chargesheet against sheezan khan bail hearing on 17 February
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा शर्मा की मौत को करीब दो महीने हो गए हैं। अब पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ 524 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने यह चार्जशीट आज यानी 16 दिसंबर को वसई कोर्ट में दाखिल की है। इस मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।

Tunisha Sharma: 'अलीबाबा' में तुनिशा शर्मा को रिप्लेस करेंगी मनुल चूड़ासमा, एक्ट्रेस ने सेट पर की थी आत्महत्या

Tunisha Sharma Suicide Case police file 524 pages chargesheet against sheezan khan bail hearing on 17 February
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

शीजान खान के वकील की तरफ से भी अभिनेता को जमानत दिलाने की कोशिश जारी है। शीजान खान की जमानत की याचिका पर कल यानी 17 फरवरी को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले शीजान खान की जमानत याचिका को वसई अदालत ने खारिज कर दिया था। कहा जा रहा है कि अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद एक बार फिर शीजान खान को जमानत मिलने में मुश्किल होगी।

TRP Week 6: जाते-जाते टीआरपी लिस्ट का मौसम बिगाड़ गया 'बिग बॉस 16', कोई नहीं छीन पाया 'अनुपमा' की गद्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case police file 524 pages chargesheet against sheezan khan bail hearing on 17 February
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते साल 24 दिसंबर को शो के मेकअप रूप में आत्महत्या की थी, जिसके बाद उनकी मां ने शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया था। अभिनेत्री की मां ने शीजान पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद 25 दिसंबर को शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से लगातार वह जेल में हैं।

Ram Charan: राम चरण ने किया अपने क्रश का खुलासा, बचपन से ही इस एक्ट्रेस के दीवाने हैं साउथ सुपरस्टार

विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case police file 524 pages chargesheet against sheezan khan bail hearing on 17 February
तुनिशा शर्मा, मनुल चूड़ासमा - फोटो : Social media

वहीं अब टीवी शो 'अलीबाबा दस्ताने काबुल' की कास्ट को लेकर खबर आई है। तुनिशा शर्मा को शो में मनुल चूड़ासमा रिप्लेस करने वाली हैं। वहीं शीजान खान को अभिषेक निगम पहले ही रिप्लेस कर चुके हैं। शो के निर्माताओं ने बताया है कि 'ब्रिज के गोपाल' में 'राधा' के किरदार में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मनुल अब प्रिंसेस मरियम की भूमिका निभाएंगी।

Abhishek Shivaleeka: फिल्मों जैसी ही रोचक निकली शिवालिका की प्रेम कहानी, पांच साल पहले हो चुकी एक और सगाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed