{"_id":"5cd108edbdec2207514f2479","slug":"tv-actress-rashami-desai-suffering-from-skin-psoriasis-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्किन संबंधी इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं रश्मि देसाई, इस वजह से नहीं निकलती थीं बाहर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
स्किन संबंधी इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं रश्मि देसाई, इस वजह से नहीं निकलती थीं बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 07 May 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rashmi desai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'उतरन', 'दिल से दिल तक' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं रश्मि देसाई कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं। रश्मि पिछले कुछ दिनों से किसी भी शो और फंक्शन, अवार्ड शो में नजर नहीं आती। क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है? नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं। दरअसल रश्मि पिछले कुछ महीनों से स्किन संबंधी समस्या सोरायसिस से जूझ रही थीं।
2 of 5
Rashmi Desai
इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही किया है। रश्मि ने बताया कि वो स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और इसकी वजह से उनका वजन भी बढ़ गया है। यही नहीं, रश्मि को इस बीमारी ने इतना परेशान कर दिया था कि उन्हें दिन में बाहर निकलने की मनाही थी क्योंकि धूप से उनकी समस्या और भी बढ़ सकती थी।
3 of 5
Rashmi Desai
रश्मि ने बताया "पिछले कुछ महीनों से मैं हेल्थ इश्यू से जूझ रही हूं। बीते दिसंबर में मुझे सोरायसिस का पता चला। स्किन संबंधी इस बीमारी को ठीक होने में कुछ समय लगता है और कभी-कभी यह पूरी तरह ठीक भी नहीं होती है। पिछले चार महीने से मैं स्टेरॉयड ट्रीटमेंट प्रोग्राम पर थी, इसके चलते मेरा वजन भी बहुत बढ़ गया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rashmi Desai
रश्मि ने बताया, "यह समस्या तनाव के कारण बढ़ती है। लेकिन इस बिजनेस में रहते हुए, जहां एक्टर का चेहरा ही सबकुछ है, तनाव से दूर रह पाना संभव नहीं है।" वे कहती हैं कि अब उनका सोरायसिस कंट्रोल में है और वे बढ़े हुए वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rashmi Desai
बता दें रश्मि ने 'उतरन' के को-स्टार नंदिश संधू से शादी की थी, लेकिन उन्होंने बाद में तलाक ले लिया था। रश्मि का कहना था का नंदिश उनके साथ मार-पीट करते थे। हालांकि नंदिश ने इन आरोपों का खंडन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।