फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown: टेलीविजन की ये अभिनेत्री फंसी गांव में, सोशल मीडिया के जरिए बताया सुविधाओं के अभाव में कैसे जी रहीं जिंदगी

Mon, 06 Apr 2020 05:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 06 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
TV Actress Ratan Raajputh Stuck in Village During Quarantine Says She is Struggling Every Single Day By Lack of Facilities
रतन राजपूत - फोटो : Social Media

देश में कोरोना वायरस के कहर को कम करने के लिए पीएम मोदी ने 15 अप्रैल तक के लॉकडाउन के आदेश दिए थे। ऐसे में आदेश आने के साथ ही जो जहां था वो वहीं फंस गया। लॉकडाउन के चलते जहां कई सितारे विदेश में रह गए हैं तो वहीं कई सितारे अपने ही देश में अपने घर से दूर फंसे हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री रतन राजपूत का नाम भी शामिल है। 



 

TV Actress Ratan Raajputh Stuck in Village During Quarantine Says She is Struggling Every Single Day By Lack of Facilities
Ratan Rajput

रतन राजपूत लॉकडाउन के दौरान अपने गांव में ही फंसी रह गईं। अब रतन को गांव में खूब सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में ऐश-ओ-आराम की जिंदगी से इतर रतन के लिए यहां रहना मुश्किल साबित हो रहा है। सुविधाओँ के अभाव में रतन रतन राजपूत मजबूरी में यहां गुजारा कर रही हैं। इसके बारे में रतन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जनकारी दी है।

TV Actress Ratan Raajputh Stuck in Village During Quarantine Says She is Struggling Every Single Day By Lack of Facilities
रतन राजपूत - फोटो : Social Media

रतन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए रतन ने वो जगह दिखाई है जहां वो इस समय रह रही हैं। रतन ने इस वीडियो में अपना बाथरूम दिखाया है जो कि काफी पुराना और खुला है। इसे देख कोई भी हैरान रह जाएगा। क्योंकि जो बाथरूम रतन दिखा रही हैं उसमें दरवाजे की जगह एक पर्दा लगा हुआ है। तो वहीं खिड़की का हाल तो और भी बेहाल है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My luxurious bathroom /washroom😄 . . For full story please visit My Youtube channel.(link in bio 👆) . . P.S.- Adjustment करें compromise नहीं।🤘 . . #theartofadjustment #nevercompromise #21dayslockdown #stayhomestaysafe #mylockdownstory #jaibharat #रामभरोसे✨😇

A post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress Ratan Raajputh Stuck in Village During Quarantine Says She is Struggling Every Single Day By Lack of Facilities
Ratan Rajput

रतन के पास यहां टीवी भी नहीं है ना ही एसी और अन्य सुविधाएं। टीवी ना होने की वजह से रतन किसी भी खबर से अपडेट नहीं रह पाती हैं। इस समय रतन यहां रहने के लिए मजबूर हैं। रतन ने इसके अलावा और भी कई वीडियोज अपलोड किए हैं। जिसमें वो गांव के हालातों को दिखा रही हैं। इन वीडियोज के जरिए समझा जा सकता है कि रतन के लिए यहां रहना कितना मुश्किल है।

विज्ञापन
TV Actress Ratan Raajputh Stuck in Village During Quarantine Says She is Struggling Every Single Day By Lack of Facilities
Ratan Rajput

रतन जब से इस गांव में फंसी हुई हैं तभी से वो यहां से अपने वीडियो साझा कर लोगों को दिखा रही हैं कि वो इस समय किस तरह से जीवन यापन कर रही हैं। गौरतलब है कि रतन राजपूत टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल्स, जैसे, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो, स्वयंवर, जय संतोषी मां आदि में नजर आ चुकी हैं। इस समय रतन इंडस्ट्री से दूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed