बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक के सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें सितारे सबके साथ शेयर नहीं करना चाहते, लेकिन वह किसी न किसी तरह बाहर आ जाती हैं। वहीं, कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सितारे ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको छोटे पर्दे की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो निजी जिंदगी के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आई हैं।
TV Actress: जब टीवी की ये बहुएं हुईं ट्रोलिंग की शिकार, किसी ने शादी तो किसी ने कपड़ों को लेकर सुने ताने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अंकिता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं और जब अभिनेता का निधन हुआ तो उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। इतनी ही नहीं विक्की जैन से शादी करने पर भी उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई गई थी।
Splitsvilla 14: 'मेरा ड्रेसिंग सेंस आपकी सोच से ज्यादा आगे है', उर्फी जावेद ने सनी लियोनी से क्यों कही ऐसी बात
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दीपिका ने ससुराल सिमर का शो के अपने को स्टार शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी रचाई थी। शोएब के साथ शादी के लिए दीपिका ने अपना धर्म बदल लिया था, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
Actress Wedding: जब शादी के लिए अभिनेत्रियों ने तोड़ दी धर्म की दीवार, जानें कैसे मुकम्मल हुआ था इनका प्यार
सोफिया हयात
सोफिया हयात अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में रही थीं, जिसके बाद उन्होंने एलान किया था कि वह सन्यासी बन चुकी हैं। लेकिन इसके बाद सोफिया की बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद उन्हें लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
Paresh Rawal: बंगालियों से पहले राजाओं-धार्मिक स्थलों पर भी परेश ने दिए विवादित बयान, दो बार मांगनी पड़ी माफी
निशा रावल
अभिनेत्री निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके चलते वह काफी समय तक सुर्खियों में बनी रही थी। इसके बाद उनके एक्स हसबैंड ने भी अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में निशा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने माना था कि शादी के बाद उन्हें किसी और के करीब आ गई थीं।
Ashneer Grover: बिग बॉस को अशनीर ग्रोवर ने बताया नाकाम लोगों का शो, बोले- सलमान खान से ज्यादा फीस मिले तो...