{"_id":"5fe060418ebc3e3ec95ff539","slug":"tv-artists-faces-financial-crisis-during-lockdown-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझे ये आठ कलाकार, किसी ने बेची सब्जी तो किसी ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझे ये आठ कलाकार, किसी ने बेची सब्जी तो किसी ने लगाई मदद की गुहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:45 PM IST
कोरोना महामारी ने हर क्षेत्र पर बुरा असर डाला है। मनोरंजन उद्योग भी इससे अछूता नहीं रहा। लॉकडाउन की वजह से तीन-चार महीने सीरियल और फिल्मों की शूटिंग बंद रही। इस दौरान टीवी के कलाकारों से लेकर पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए मदद भी मांगी तो वहीं कइयों ने बताया कि निर्माता उन्हें बकाया पेमेंट नहीं दे रहे हैं। चलिए बताते हैं कि साल 2020 में कोरोना काल के दौरान किन किन कलाकारों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
2 of 9
राजेश करीर
- फोटो : facebook/rajeshkaleer
'मंगल पांडे' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राजेश करीर ने मई महीने में एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने के चलते उनके पास रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पैसे नहीं थे। राजेश करीर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद उन्हें बहुत से लोगों ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
आशीष रॉय
- फोटो : facebook/ashieshroy
टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष रॉय का नवंबर में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। आशीष रॉय ने इसी साल मई महीने में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इंडस्ट्री और अन्य लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। किडनी की समस्या के चलते उनका डायलिसिस चल रहा था। उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। जनवरी 2020 में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
4 of 9
नुपुर अलंकार
- फोटो : instagram/nupuralankar
टीवी अभिनेत्री नुपुर अलंकार को भी लॉकडाउन के दौरान आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका पैसा पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के घोटाले में फंस गया था और उनकी बीमार मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रेणुका शहाणे ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर नुपुर के लिए मदद मांगी थी।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 9
जान खान
- फोटो : instagram/zaan001
सीरियल हमारी बहू सिल्क में मुख्य किरदार निभाने वाले जान खान ने निर्माताओं पर बकाया पेमेंट नहीं देने का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि पिछले एक साल से उनके पैसे रुके हुए हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह सीरियल के प्रोड्यूसर पर भड़कते हुए नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।