{"_id":"5ae7ec254f1c1b3b0b8b7609","slug":"tv-celebrity-couple-karan-patel-and-ankita-bhargava-expecting-first-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी के इस मशहूर कपल के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, तीन साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी के इस मशहूर कपल के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, तीन साल पहले हुई थी शादी
Tue, 01 May 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Patel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए करण पटेल के घर नई खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव प्रेग्नेंट हैं। टीवी का यह मशहूर कपल नवंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है।
2 of 5
Karan Patel
'बॉम्बे टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता की प्रग्नेंनसी दूसरी ट्राइमेस्टर (तिमाही) में पहुंच चुकी है। हालांकि, करण पटेल ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जब सही वक्त आएगा तो वह खुद यह खुशखबरी सबसे शेयर करेंगे।
3 of 5
karan patel
करण पटेल और अंकिता भार्गव ने 3 मई, 2015 को गुजराती रीति-रिवाज से शादी की थी। हालांकि, यह लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज थी। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के साथ करण पटेल के ब्रेकअप के बाद अंकिता भार्गव के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आईं। सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में करण पटेल के भाई रोमी भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर अली गोनी ने दोनों की मैच मेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करन पटेल
अंकिता की मां किरण भार्गव और पिता अभय भार्गव भी टीवी के जाने-माने चेहरे हैं। अभय भार्गव सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में करण पटेल के ससुर का किरदार भी निभाते हैं। जनवरी 2015 में करण और अंकिता के परिवार ने दोनों की शादी पक्की कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
karan patel
करण पटेल ने 2000 में सीरियल 'कहानी घर-घर की' में विज्ञात के रोल से एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके अलावा वह 'कसौटी जिंदगी की', 'केसर', 'काव्यांजलि', 'कसम से', 'करम अपना-अपना' और 'कस्तूरी' में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, अंकिता भार्गव ने 'एक नई पहचान', 'सजदा तेरे प्यार में', 'देखा एक ख्वाब', 'जीवनसाथी' और 'ये प्यार ना होगा कम' जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।