जी टीवी के प्राइमटाइम शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘ साल भर तक अपने दर्शकों का प्यार जीतने के बाद अब विदा ले रहा है। दो प्यारे बच्चों (ऋषि और रोली) की मासूम दुनिया की कहानी कहने वाले इस धारावाहिक की पैरेंट्स के बीच खोया प्यार लौटाने की कोशिश की लीक से इतर कहानी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस शो का आखिरी एपीसोड 5 नंवबर को प्रसारित किया जाएगा। शो का आखिरी एपीसोड शूट करने पहुंची अभिनेत्री नेहा मार्दा ने इसे एक यादगार अनुभव बताया, वहीं शो के दूसरे लीड कलाकार सिद्धांत के मुताबिक, यह थोड़ा खट्टा-मीठा एहसास है क्योंकि जब भी कोई चीज़ खत्म होती है तो अच्छा नहीं लगता है लेकिन यह नये की शुरुआत भी होती है।
TV: अनोखी कहानी के लिए चर्चित रहा ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’, इस दिन प्रसारित होगी आखिरी कड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने किरदार को मिले प्यार के बारे में पूछे जाने पर नेहा मार्दा कहती हैं, ‘‘धारावाहिक ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ मेरे सबसे बढ़िया अनुभवों में से एक रहा है, खासतौर से खूबसूरत रिश्ते बनाने के मामले में यह शो बहुत कारगर रहा है। मैं इस शो की सफलता का श्रेय इससे जुड़े सभी लोगों और दर्शकों को देना चाहूंगी। इस शो से मैंने सबसे बड़ी उपलब्धि यह पाई कि इसमें मैंने लोगों को हासिल किया। मैं कहना चाहूंगी कि हमारा यह पूरा सफर बड़ा शानदार रहा और मुझे किसी भी बात पर कोई अफसोस नहीं है। ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ एक यादगार अनुभव है। यह पहली बार है जब मैं किसी धारावाहिक की अंतिम कड़ी की शूटिंग करते समय इमोशनल होने के बजाय ऐसा महसूस कर रही हूं जैसे मैंने इस शो से कुछ पाया है।‘‘
वहीं शो में कुलदीप का किरदार कर रहे अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कहते हैं, ‘‘हर अच्छी कहानी का एक अंत जरूर होता है ताकि सही समय आने पर हम आगे बढ़ सकें। यह थोड़ा खट्टा-मीठा एहसास है क्योंकि जब भी कोई चीज़ खत्म होती है, तो अच्छा नहीं लगता है, लेकिन यह कुछ नये की शुरुआत भी होती है। हम पिछले डेढ़ साल से इस शो की शूटिंग कर रहे थे। यहां तक कि हम महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी काम कर रहे थे जो हमारे लिए एक वरदान था। उस समय बहुत-से लोगों की नौकरियां जा रही थीं। मैं इस शो के मेकर्स का आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस शो में लिया और मुझ पर विश्वास जताया।”
अपने किरदार समायरा को मिली तारीफों को लेकर सपना ठाकुर बताती हैं, ‘‘मुझे लगता है कि मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें समायरा सबसे डार्क और सबसे मुश्किल किरदार रहा है। यह मेरे लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर बड़ा डिमांडिंग था और हर दिन इस तरह का मजबूत नेगेटिव किरदार निभाना मेरे लिए थका देने वाला अनुभव था। लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है और मुझे ये सोचकर सुकून मिलता है कि मैंने इस किरदार में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।”