फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kritika Kamra Birthday: करण कुंद्रा ही नहीं, इन एक्टर्स संग भी इलू-इलू कर चुकी हैं कृतिका कामरा

Mon, 25 Oct 2021 10:57 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 25 Oct 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
Kritika Kamra Birthday: kritika kamra dating list after breakup with karan kundra
कृतिका कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने अपने करियर की शुरूआत टीवी शो 'कितनी मोहब्बत हैं' से की थी। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। खासतौर पर युवाओं के बीच ये शो काफी मशहूर रहा। इस शो में उनके साथ खास भूमिका में अभिनेता करण कुंद्रा थे। शो की सफलता के बाद कृतिका को कई बड़े शोज में काम करने का भी मौका मिला। टीवी के बाद वो बॉलीवुड फिल्म 'मित्रों' में भी नजर आईं थीं। लेकिन फिल्मों में कुछ ज्यादा पहचान न मिलने के बाद उन्होंने फिर से टीवी पर वापसी की है। इंडस्ट्री में कृतिका अपनी अदाकारी, टीवी शो के साथ अफेयर्स के चलते भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका किसी एक कलाकार के साथ नहीं बल्कि कई अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ चुका है। 25 अक्टूबर 1988 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी कृतिका के जन्मदिन के मौके पर जानिए किन किन अभिनेताओं के साथ रह चुका है उनका अफेयर?

Kritika Kamra Birthday: kritika kamra dating list after breakup with karan kundra
करन कुंद्रा, कृतिका कामरा - फोटो : Social Media

करण कुंद्रा
शो 'कितनी मोहब्बत है' में कृतिका कामरा और करण कुंद्रा एक दूसरे के करीब आए थे। शुरूआत में दोनों दोस्त थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के ब्रेकअप ने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, एक शो के दौरान करण ने कृतिका को राजीव खंडेलवाल के साथ किस करते देखा तो वह बौखला गए थे। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हुआ। कृतिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों  एक वक्त के बाद अपने अपने काम में इतने खो गए कि इस रिश्ते को संभाल नहीं पाए। वैसे भी हमने कभी शादी, बच्चे या भविष्य की कोई प्लानिंग नहीं की और ना ही उसपर बात की थी। अचानक ही हमारे बीच सब खत्म हो गया। 

Kritika Kamra Birthday: kritika kamra dating list after breakup with karan kundra
कृतिका कामरा और उदय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

उदय सिंह गौरी 
करण से ब्रेकअप के बाद कृतिका नाम बॉलीवुड स्टार्स के इवेंट मैनेज करने वाले उदय सिंह गौरी के साथ जुड़ा। दोनों की दोस्ती कि शुरूआत तब हुई जब उदय ने कृतिका के काम को मैनेज करना शुरू किया। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kritika Kamra Birthday: kritika kamra dating list after breakup with karan kundra
सिद्धार्थ बिजपुरिया और कृतिका कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ बिजपुरिया 
कृतिका कामरा के रिश्ते सिद्धार्थ बिजपुरिया से भी रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए थे। यहां तक की सिद्धार्थ कृतिका से शादी करना चाहते थे। लेकिन कृतिका ने अपने करियर को चुना और डेढ़ साल बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

विज्ञापन
Kritika Kamra Birthday: kritika kamra dating list after breakup with karan kundra
जैकी भगनानी और कृतिका कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी भगनानी 
साल 2018 में फिल्म 'मित्रों' में कृतिका कामरा के साथ एक्टर जैकी भगनानी भी खास भूमिका में थे। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के साथ ही कृतिका और जैकी की लव स्टोरी सुर्खियों में छा गई थी। दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाने लगे। लेकिन कृतिका का ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed