{"_id":"613b3ac5ab514251ea51259e","slug":"tv-munmun-dutta-was-in-rumered-relationship-with-actor-vinay-jain-before-tappu-has-been-in-discussion-about-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी: टप्पू से पहले इस अभिनेता के साथ जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम, शादी तक पहुंच गई थी बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी: टप्पू से पहले इस अभिनेता के साथ जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम, शादी तक पहुंच गई थी बात
मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को काफी पसंद आता है। यह सीरियल लोगों के लिए इतना खास है कि शो के किरदारों को लोग उनके असली नाम से कम और शो के नाम से ज्यादा जानते हैं। इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है और सभी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। खासकर बबीता जी तो हर दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
वहीं, एक बार फिर बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, खबरें हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर राज अनादकट (टप्पू) और मुनमुन दत्ता (बबीता जी) बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन,अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बबीजा जी और टप्पू एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि राज उनसे उम्र में मुनमुन से 9 साल छोटे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2 of 5
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं है जब मुनमुन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में आईं हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं। दरअसल, मुनमुन टीवी एक्टर विनय जैन से शादी करने को लेकर खबरों में रह चुकी हैं।
3 of 5
मुनमुन दत्ता और विनय जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन दिनों विनय और मुनमुन को कई जगह साथ स्पॉट किया गया था। लगातार साथ दिखने के कारण दोनों की शादी को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं थी। विनय स्वाभिमान, आंधी, इश्क सुभान अल्लाह, देख तमाशा देख जैसे टीवी शो में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
इन अफवाहों ने उन दिनों सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी थीं। हालांकि बाद में यह अफवाहें निराधार साबित हुईं और मुनमुन ने आधिकारिक रूप से खुद के सिंगल होने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, राज के साथ अपने रिलेशन को लेकर अभी तक उन्होंने कुछ नहीं कहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम दोनों के रिश्ते को सम्मान देती है। कोई भी दोनों का मजाक नहीं उड़ाता। दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है, यानी काफी समय से दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो बबीताजी और टप्पू को ही पता होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।